{"_id":"68ed47fb6cca6f144a058b74","slug":"construction-of-gymkhana-club-completed-sector-residents-will-get-facilities-like-restaurant-gym-ambala-news-c-36-1-amb1003-151350-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिमखाना क्लब का निर्माण पूरा, सेक्टरवासियों को मिलेंगी रेस्टोरेंट, जिम जैसे सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिमखाना क्लब का निर्माण पूरा, सेक्टरवासियों को मिलेंगी रेस्टोरेंट, जिम जैसे सुविधाएं
Tue, 14 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-दस के सामने भाजपा कार्यालय के पीछे बनाया गया जिमखाना क्लब भवन। संवाद
- फोटो : Chineni news
सतनाम सिंह
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 के सामने सेक्टरवासियों के लिए जिमखाना क्लब बनकर तैयार हो गया है। इस क्लब में सेक्टरवासियों को रोटरी क्लब की तर्ज पर न केवल रेस्टोरेंट में लजीज खाना मिलेगा, बल्कि यहां सेक्टरवासी जिम भी कर सकेंगे और विभिन्न गेम भी खेल सकेंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत यह प्रोजेक्ट तैयार हो गया है। अब इस भवन के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। इस भवन को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से बनाया गया है। इस भवन के उद्घाटन के लिए फाइल निदेशालय को भेज दी गई है।
सेक्टर-10 में जंडली रोड पर बने इस भवन को करीब 2 एकड़ में 6 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस भवन को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को 2018 में शुरू किया गया था और करीब छह माह पहले प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो चुका है। इस दो मंजिला भवन में सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से सेक्टरवासियों को काफी फायदा होगा। इस क्लब में बार रूम, पार्क, शादी-विवाह, किटी पार्टी करने के लिए सुविधा होगी। साथ ही कार्ड रूम, टेबल टेनिस, बिलियर्ड गेम भी खेल सकेंगे। क्लब में सेक्टर के लोग सदस्य होंगे। उपायुक्त इस क्लब के चेयरमैन और एसडीएम सदस्य होंगे। एचएसवीपी की ओर से क्लब के सामान मंगवाया गया है। जल्द ही यह सामान आएगा। इसमें जिम और खेलने का सामान भी शामिल है।
वर्जन
जिमखाना क्लब का भवन बनकर तैयार हो चुका है। इस भवन पर करीब 6 करोड़ का बजट खर्च हुआ है। क्लब में सेक्टरवासी रेस्टोरेंट जैसे सुविधाओं के साथ ही विभिन्न खेल भी खेल सकेंगे। जल्द ही इस क्लब का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह, एसडीओ, एचएसवीपी।