फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Construction demolished in illegal colony

अवैध कॉलोनी में ध्वस्त किए निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Construction demolished in illegal colony
अंबाला। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने मंगलवार को गांव बलाना में बलजीत सिंह व अन्य द्वारा करीब साढ़े चार एकड़ भूमि पर अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी पर कार्रवाई की। इसके अलावा गांव रूपामाजरा में सोहन सिंह निवासी द्वारा अवैध रूप से निर्मित ढाबे पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान मिट्टी की सड़कों व अवैध निर्माण को मौके पर ध्वस्त किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट विरेंद्र कुमार, डीएचओ अंबाला, जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता रविंद्र, संदीप जैन भारी व पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की है कि प्रॉपट्री डीलर कॉलोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। इस प्रकार के किसी भी झांसे में न आएं। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि सरकार ने रिहायशी जोन में दीन दयाल जन आवास योजना के तहत पांच एकड़ भूमि में रिहायशी कॉलोनी विकसित करने हेतु पॉलिसी जारी की है। अवैध कॉलोनी काटने वालों से अनुरोध है कि उपरोक्त पॉलिसी के तहत सरकार से नियमानुसार अनुमति लेकर कॉलोनी विकसित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed