{"_id":"610eebe98ebc3e738e2c06f8","slug":"constable-recruitment-paper-leak-case-kaithal-cia-reached-tulsi-education-college-and-created-a-stir-ambala-news-knl792402113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक प्रकरण: तुलसी एजुकेशन कॉलेज में पहुंची कैथल सीआईए तो मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक प्रकरण: तुलसी एजुकेशन कॉलेज में पहुंची कैथल सीआईए तो मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। सुबह के सत्र में कैथल में तीन लोगों को पेपर हल करते हुए पकड़ा गया। इनके पास से आंसर की भी बरामद हुई। जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने अंबाला में पेपर दे रहे युवक का नाम भी बताया। इसके बाद सीआईए कैथल ने अंबाला तुलसी पब्लिक एजूकेशन कॉलेज में पहुंची। उस समय परीक्षा चल रही थी। परीक्षा में कोई खलल न हो इसका पुलिस टीम ने ध्यान रखा।
सीआईए कैथल के साथ अंबाला सदर पुलिस भी थी। कमरा नंबर 3 में परीक्षार्थी राजेश जिसका रोलनंबर 4201071054 था के इंचार्ज को सूचित किया। जैसे ही दोपहर के समय परीक्षा खत्म हुई पुलिस ने कमरे में जाकर राजेश को हिरासत में ले लिया। इस दौरान राजेश से मौके पर ही गहन पूछताछ की गई। राजेश के सभी दस्तावेज सही पाए गए। राजेश की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने टिकाना गांव में उसके परिजनों से फोन पर बातचीत की। परिजनों ने बेटे की पुष्टि कर दी, लेकिन फिर भी मामले की गंभीरता और केस की तफ्तीश के लिए सीआईए-कैथल उसे अपने साथ ले गई। इस दौरान सीआईए-कैथल से हैड कांस्टेबल मुनीष और प्रदीप यहां पहुंचे थे। वहीं अंबाला सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार भी टीम के साथ मौके पर रहे। उन्होंने बताया कि सीआईए कैथल राजेश को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई, हालांकि उसके सभी दस्तावेज सही पाए गए थे।