कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को श्रद्धांजलि यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता ने कृषि कानूनों के विरुद्ध चल रहे किसान आंदोलन में प्राणों की आहुति देने वाले किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नतमस्तक होकर, मोमबत्तियां जलाकर शहीद हुए किसानों को नमन किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता रोहित जैन ने कहा कि किसानों ने 700 से अधिक अपने भाइयों की मौत होने के बाद भी शांति और संयम का रास्ता नहीं छोड़ा। किसानों पर गाड़ी भी चढ़ाई गई, लेकिन वो डिगे नहीं। यहां तक कि किसानों को आतंकवादी तक कहा गया। इसके बाद भी किसानों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा। पूर्व युवा जिला अध्यक्ष तरुण चुघ ने मांग की है कि सरकार ने जो झूठे केस किसान भाइयों पर दर्ज किए हैं वह तुरंत रद्द किए जाएं। इस अवसर पर जिला सेवा दल अध्यक्ष कुलदीप सिंह गुल्लू, दविंद्र बजाज, टहल राम, नरिंद्र पाली, सरदार सुरजीत सिंह पंजोखरा, हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव अधिवक्ता परमजीत शर्मा, जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता पुनीत कवि, पूर्व पार्षद देवराज आदि मौजूद रहे।