फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congressmen feel cheated, send letter to the president

Ambala News: खुद को ठगा महसूस कर रहे कांग्रेसी, अध्यक्ष को भेजा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen feel cheated, send letter to the president
अंबाला छावनी में कांग्रेस की सूची जारी न होने के कारण रोष व्यक्त करते पूर्व पार्षद व सदस्य। संव
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों का बिगुल बज चुका है और भाजपा सहित आजाद प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं कि ऐसी क्या मजबूरी रही कि चुनावों के लिए बैठकें हुईं, चेयरमैन और पार्षद पद के उम्मीदवारों पर चर्चा भी हुई, बावजूद इसके कांग्रेस ने सूची जारी नहीं की।
विज्ञापन

अपनी इस कुंठा और रोष को मिटाने के लिए शुक्रवार को एडहॉक कमेटी नगर परिषद छावनी के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व पार्षद ओंकार नाथी सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को पत्र लिखा है। उनसे निवेदन किया कि छावनी में होने जा रहे नगर परिषद के चुनाव में वो किसका समर्थन करें और किसको वोट दें। उन्होंने बताया कि लगभग पिछले छह वर्षों के इंतजार के बाद छावनी में दो मार्च 2025 को नगर परिषद अर्थात छोटी सरकार के चुनाव का मतदान होना है। वे बताना चाहते हैं कि शायद पहली बार अंबाला छावनी में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुनावी रण में नहीं उतर पाए हैं।
विज्ञापन

असमंजस में कांग्रेसजन
कांग्रेसजन और कांग्रेस का मतदाता असमंजस में है और पूर्णतया असहज महसूस कर रहे हैं, क्योंकि यदि वह भाजपा के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देते हैं तो वह पार्टी के साथ पूर्णतया गद्दारी होगी। दूसरी तरफ आजाद प्रत्याशी जोकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आजाद के तौर पर चुनाव लड़ चुकी हैं और छह वर्ष के लिए निष्कासित हैं अगर उनके प्रत्याशियों का समर्थन करें तो यह कांग्रेस के साथ धोखा होगा। दोनों ही स्थितियों में वे अपनी ही पार्टी का विरोध करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कांग्रेसी खड़े हुए आजाद
इस दुविधा के चलते कांग्रेस के कुछ प्रत्याशी आजाद खड़े हो गए हैं। इसमें नगर निगम के पूर्व डिप्टी चेयरमैन सुधीर जायसवाल सहित पूर्व अध्यक्ष नीलम शर्मा के बेटे हिमांशु शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी हाईकमान की बेरुखी के चलते बहुत से पुराने और मजबूत प्रत्याशी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसलिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें निर्देशित और मार्गदर्शन किया जाए कि कांग्रेसजन को पार्टी हित में क्या करना है। कांग्रेस के अन्य नेता बाबू कनौजिया और रिया रतरा ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed