फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congressmen celebrate Karnataka victory

Ambala News: कर्नाटक जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrate Karnataka victory
अंबाला सिटी। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत ने कांग्रेस वर्करों में जोश भर दिया है। अंबाला शहर कांग्रेस भवन में कांग्रेस वर्करों ने जीत का जश्न मनाया। इसके बाद कांग्रेस वर्कर प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंचे और भगवान बजरंगबली को माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर लड्डू का प्रसाद वितरित किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर खुशी जताते हुए इसे कांग्रेस कि विकासकारी नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इन चुनाव में भाजपा ने हर हथकंडा अपनाकर जीत हासिल करनी चाही, यहां तक कि इन चुनावों को भाजपा ने सांप्रदायिक बना दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की कर्नाटक विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम भाजपा नेता विकास की बात करने के बजाय इन चुनावों को धार्मिक रंग देते अधिक नजर आए, भाजपा ने जीत हासिल करने के लिए भगवान बजरंगबली के नाम का भी सहारा लिया, लेकिन कर्नाटक कि समझदार जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया। इस दौरान देविंद्र वर्मा, पार्षद मिथुन वर्मा, बलविंदर पुनिया, रिंकू पूनिया, रोहित जैन, गुल्लू , रविंदर प्रजापत, पुनीत कवि, रघुवीर सिंह, मुकेश शर्मा, प्रितपाल अंटाल, विकी चौहान, अर्जुन धीमान, रमन गुप्ता, देवेन्द्र बजाज, निक्कू शर्मा, अजय कुमार और प्रभात मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed