फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress wins in rural areas, lags behind in urban areas

Ambala News: ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस की जीत, शहरी में पिछड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Congress wins in rural areas, lags behind in urban areas
नारायणगढ़। विधानसभा चुनावों में इस बार ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं में रुझान अधिक दिखाई दिया है। नतीजों में सामने आया है कि नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पवन सैनी को शहरी बूथों पर बढ़त मिली है जबकि शैली चौधरी को ग्रामीण क्षेत्र में बढ़त मिली। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 219 बूथ बनाए गए थे। इनमें से 24 बूथ नारायणगढ़ और शहजादपुर के शहरी क्षेत्रों में बने थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही 195 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए थें। शहरी बूथों में से 13 पर भाजपा प्रत्याशी पवन सैनी को बढ़त मिली है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 11 शहरी बूथों पर ही अपनी जीत दर्ज करवा पाई। वहीं, ग्रामीण बूथों में से 136 बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी को बढ़त मिली।
विज्ञापन

वहीं, 59 ग्रामीण बूथों पर पवन सैनी को बढ़त मिली। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 193176 है, जिनमें से 140879 वोटरों ने मतदान किया। कांग्रेस से प्रत्याशी शैली चौधरी ने 62180 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रत्याशी डाॅ. पवन सैनी को 47086 वोट प्राप्त हुए। बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी हरबिलास सिंह को 27440 वोट मिले। आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार गुरपाल सिंह को 3261 वोट मिले जबकि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से उम्मीदवार सीमा देवी को 299 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार धर्मपाल को 297 और निर्दलीय उम्मीदवार नीतू को 316 वोट मिले। वहीं नोटा को 410 वोट मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed