{"_id":"64c9574980f87b45420c9eb4","slug":"congress-took-out-fury-march-on-problems-ambala-news-c-36-1-amb1002-7857-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: समस्याओं पर कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: समस्याओं पर कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च
Wed, 02 Aug 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कांग्रेस की जिला इकाई ने मंगलवार को अबाढ़ प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा देने, बाढ़ की रोकथाम को लेकर कदम उठाए जाने, बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अंबाला दर्शन कुमार के माध्यम से मांगपत्र सौंपा गया। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने मानव चौक से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हरियाणा पंजाब के सहप्रभारी चेतन चौहान की अगुवाई डीसी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के बाद अंबाला में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दूषित जल पीने के कारण लोगो का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल हो और पर्याप्त मात्रा मे लोगो को पेयजल मिल सके। इसी प्रकार अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं सुधरी है। बिजली को लेकर लोगों को धरने प्रदर्शन तक करने पड़े हैं।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सभी फीडरों को दुरुस्त करवा बिजली आपूर्ति बहाल करवाई जाए। अंबाला में बाढ़ का मुख्य कारण समय रहते सभी नालों की सफाई न करवाना है। सभी नालों की सफाई कराई जाए। अंबाला जिला के नग्गल क्षेत्र में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। यहां नदियों मे साइफन बनवाए जाएं। इसी प्रकार सड़कों की मरम्मत, गंदगी के ढेर हटाने की मांग उठाई गई। इस मौके पर बार एसो के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह, हरिंद्र शर्मा राजू, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।