फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress protests over NEET paper leak, burns effigy of Education Minister

Ambala News: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Congress protests over NEET paper leak, burns effigy of Education Minister
अंबाला सिटी के जगाधरी गेट पर केंडल मार्च में शामिल कांग्रेसीजन। प्रवक्ता
- आर्य चौक से जगाधरी गेट तक निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,
अंबाला सिटी। नीट में कथित पेपर लीक के विरोध में अंबाला शहर में कांग्रेस ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों ने केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
रोष स्वरूप आर्य चौक से जगाधरी गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया और जगाधरी चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रतीक चौधरी और जिला प्रधान हरमन सिंह हैरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अंबाला के सांसद वरुण चौधरी, एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन


सांसद वरुण चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इतने गंभीर मामले में सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रतीक चौधरी ने कहा कि यदि देश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्ष अवसर ही नहीं मिलेगा, तो वे आगे कैसे बढ़ेंगे। सरकार को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ब्रह्मपाल राणा, हिम्मत सिंह, ग्रामीण प्रधान दुष्यंत, अशोक मेहता, रोहित शर्मा, पार्षद गुंजीत कौर, हरजीत सिंह बब्बल, पुनीत कवी, देवेंद्र बजाज सहित कांग्रेस पदाधिकारी व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed