फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress MP Varun Chaudhary and MLA Shelly Chaudhary nominated as members of NP

Ambala News: कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी और विधायिका शैली चौधरी नप के सदस्य मनोनीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
Congress MP Varun Chaudhary and MLA Shelly Chaudhary nominated as members of NP
अंबाला। जिले के नारायणगढ़ विधानसभा हलके से कांग्रेस पार्टी की मौजूदा विधायक शैली चौधरी भी अब अंबाला सदर (कैंट) नगर परिषद की नामित सदस्य होंगी। वहीं गत वर्ष एक अधिसूचना के तहत अंबाला लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी को भी उपरोक्त कानूनी धारा में अंबाला सदर नप का सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में नगर परिषद अंबाला सदर के वार्ड नंबर 12 का कुछ हिस्सा नारायणगढ़ हलके के अधीन है। इसलिए वहां की विधायिका को नप का सदस्य मनोनीत किया गया है। जबकि अंबाला लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी कानूनी धारा के तहत अंबाला सदर नप के मनोनीत सदस्य हैं। हालांकि दो माह पूर्व 19 अप्रैल को शहर निवासी हेमंत कुमार ने सरकार को पत्र लिखकर नारायणगढ़ की विधायिका को भी अंबाला सदर नप के सदस्य के तौर पर मनोनीत करने की अपील की थी। इसके आधार पर प्रदेश सरकार ने म्युनिसिपल धारा के तहत निर्वाचित विधायिका को नप के सदस्य के तौर पर मनोनीत किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed