{"_id":"6ad7cd9aab4546f71b032de0","slug":"congress-mp-burns-cecs-effigy-says-bjp-claims-40-year-rule-with-the-help-of-officials-ambala-news-c-36-1-amb1002-171580-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कांग्रेस सांसद ने फूंका सीईसी का पुतला, बोले—अधिकारियों के सहारे 40 साल राज का दावा कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कांग्रेस सांसद ने फूंका सीईसी का पुतला, बोले—अधिकारियों के सहारे 40 साल राज का दावा कर रही भाजपा
विज्ञापन
अंबाला कैंट की ग्वाल मंडी में कांग्रेसी सीईसी का पुतला फूंकते हुए। संवाद
नशे के मुद्दे पर केंद्र और पंजाब सरकार को घेरा, कहा- पंजाब के गांवों में रोज दम तोड़ रहे युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दशहरे के मौके पर अंबाला पहुंचे हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध ने कार्यकर्ताओं संग मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर सांठगांठ के आरोप लगाए। इसके साथ ही पंजाब में नशे के विकराल रूप को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर तीखा हमला बोला।
मीडिया से बातचीत में सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध ने आरोप लगाया कि सीईसी ज्ञानेश कुमार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। मौजूदा सरकार ने नियमों और कायदों में फेरबदल कर उन्हें सहारा दिया है। सांसद ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री बार-बार दावा करते हैं कि देश में 40 साल तक उनकी ही सरकार रहेगी, क्योंकि उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों को अपने प्रभाव में ले रखा है। इसी तानाशाही और मनमानी के खिलाफ कांग्रेस गांव-गांव, गली-गली और ब्लॉक स्तर पर जनता के बीच जा रही है।
पंजाब में चिट्टे की बलि चढ़ रहे युवा
पंजाब में चिट्टे और हालिया आपराधिक वारदातों का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि सीमा पार से आ रहे नशे को रोकने में पंजाब सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में गोलीबारी में झोटा की हत्या हुई, लेकिन पंजाब के लगभग हर गांव में रोजाना दर्जनों युवा नशे की लत के कारण जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन
कर्मवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री दिखावे के लिए पंजाब जाकर नशा मुक्ति के बड़े-बड़े दावे करते हैं, जबकि हकीकत में नशा रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब में नशे के प्रसार को रोकने में ढिलाई बरत रही है। सांसद ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस उपेक्षा का जवाब देगी और पंजाब में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।