फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress loots, BJP ruined haryana - Abhay

कांग्रेस ने लूटा, भाजपा ने बर्बाद किया हरियाणा: अभय

Mon, 18 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Mon, 18 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Congress loots, BJP ruined haryana - Abhay
कांग्रेस ने लूटा, भाजपा ने बर्बाद किया हरियाणा: अभय - फोटो : Amar ujala
इनेलो के दिग्गज नेता व विधायक अभय चौटाला ने कहा कि पहले तो दस साल कांग्रेस ने हरियाणा प्रदेश को जमकर लूटा, कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश में लूट-खसूट मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन भाजपा ने तो महज अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में ही प्रदेश को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

अभय चौटाला अंबाला सिटी में जिला परिषद चुनाव के दौरान आए हुए थे और चैंबर कांपलेक्स में एडवोकेट दिलबाग सिंह दानीपुर के चैंबर में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुभवहीन लोगों की पार्टी है, यही वजह है कि डेढ़ साल में ही भाजपा ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया। अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आरक्षण दंगे के दौरान जो हालात बने हैं, उसके लिए भी कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेवार है। उनके अनुसार सन 1990 से जाट अपने आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे हैं। जाट अपना आंदोलन हमेशा शांतिपूर्वक करते हैं, आज तक प्रदेश में ऐसी घटना सामने नहीं आई। लेकिन इस बार भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर जाट आंदोलन को उग्र रूप दिया। अभय ने कहा कि जाट आंदोलन में जो कभी नहीं वो इस बार क्यों हुआ। अभय ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दंगों की आड़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकनी चाहती है। भाजपा इस आड़ में सत्ता में बने रहने चाहती है और कांग्रेस इस दंगे की आड़ में सत्ता वापसी करना चाहती है। अभय बोले, लेकिन जनता सब समझती है जनता भाजपा और कांग्रेस का चेहरा जान चुकी है और अगले चुनावों में जनता दोनों पार्टियों को जवाब देगी।
विज्ञापन

सीएम को लिखा है पत्र, इन गांवों के भी बदलो नाम
अभय ने गुडग़ांव का नाम गुरुग्राम व मेवात का नाम नूंह रखने पर हैरानी जताते हुए कहा कि भाजपा के पास बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान का नारा तो फेल हो गया। अब सुर्खियां बटोरने के लिए भाजपा ने दो शहरों के नाम बदल दिए। अभय के अनुसार उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर पूछा है कि वे ये तो बता दें कि शहरों के नाम बदलने से क्या शहरों का विकास होता है और यदि उन्हें दोनों शहरों के नाम पसंद नहीं थे तो कृपया कर वे प्रदेश में उन गांवों के नाम भी बदल दें, जिनका नाम लेने में उस गांवों के लोगों को आज तक शर्म आती है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में बकरीवाली, कुत्ताबड़ी, नाइण, लौहारी, कुतियांवाली, गोला, गोलागढ़ इस तरह के कई गांवों के नाम है, वहां के लोग इन नामों को अपनी शर्म समझते हैं। सीएम साहब ये नाम भी बदलवाएं, तो हम मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलकल किसका आदमी, कांग्रेस और भाजपा का डीएनए करवाओ
अभय ने कहा कि दंगे में पुलिस ने जिसे उठाया है, कांग्रेस उस कलकल नाम के व्यक्ति को भाजपा का करीबी बता रही है। लेकिन भाजपा उसे कांग्रेस का आदमी बता रही है। अभय ने कहा कि कलकल आखिरकार किस खेमेे का है, वे किसका आदमी है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों अपना डीएनए विदेश से करवा लें, तो साबित हो जाएगा कि कलकल किस खेमे का आदमी है, जिसे पुलिस ने दंगे के आरोप में काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed