फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress councillors allege bias in the distribution and installation of LED lights

Ambala News: एलईडी लाइटों के वितरण व लगाने में कांग्रेस पार्षदों ने लगाए पक्षपात के आरोप

Fri, 19 Sep 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 19 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Congress councillors allege bias in the distribution and installation of LED lights
नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस पार्षद व प्रतिनि​धि। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन पर दबाव में आकर एलईडी लाइटों के वितरण और लगाने में पक्षपात का आरोप लगाया। पार्षदों ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस निगम पार्षद मिथुन वर्मा, राजविंद्र कौर एवं पार्षद प्रतिनिधि इशू मेघा गोयल ने बताया कि लगभग पौने दो वर्ष पूर्व नगर निगम में एलईडी लाइटें आई थीं, जिन्हें सभी वार्डों में लगाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। कांग्रेस निगम पार्षदों एवं पार्टी नेताओं ने इस संबंध में कई बार निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों से भेंट भी की। इसके बाद हाल ही में सभी 20 वार्डों में एलईडी लाइट लगाने का टेंडर भी हुआ, लेकिन भाजपा पार्षदों के वार्ड में उनकी सहमति से लाइट लगाई जा रही हैं, जबकि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में उनकी सहमति नहीं ली जा रही।
उन्होंने आयुक्त से मांग की कि कांग्रेस निगम पार्षदों के वार्डों में एलईडी लाइटें संबंधित पार्षदों की जानकारी और सहमति से ही लगवाई जाएं। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार का भेदभाव और अन्यायपूर्ण रवैया जारी रहा तो कांग्रेस निगम सदस्यों, पार्षदों एवं जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं, पार्षदों ने बताया कि आयुक्त की ओर से सभी वार्डों में समान रूप से लाइट लगवाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में एलईडी लाइट उनकी जानकारी के बिना लगाई जा रही हैं, लेकिन भाजपा के जीते हुए पार्षद खुद मौके पर जाकर एलईडी लाइट लगवा रहे हैं, मगर उनको सूचना तक नहीं दी जा रही। जब भी वह निगम के अधिकारियों को फोन करते हैं तो वह फोन नहीं उठाते। इस विषय के बारे में आयुक्त को अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मिथुन वर्मा, वार्ड-10 पार्षद।

सभी पार्षदों की ओर से एकमत से 27 हजार नई स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव पास किया गया था। अब यह लाइट लगनी शुरू हो गई है तो कांग्रेस पार्षदों से भेदभाव किया जा रहा है। जो लाइट पहले लगी हैं, उन लाइट को ही उतारकर लगाया जा रहा है, जो लाइट पुरानी लगी हैं तो उन लाइट को उतारकर लगाना चाहिए। वार्डों में हारे हुए नुमाइंदे लाइटें लगवा रहे हैं।

- ईशू गोयल, पार्षद-9 पार्षद प्रतिनिधि।

उन्होंने निगम अधिकारियों को वार्ड में लाइट लगवाने के लिए पत्र भी लिखकर दिए हैं। उनके वार्ड में स्ट्रीट लाइट की बुरी हालत है। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत भी नहीं की गई। इस वजह से वार्ड में अंधेरा पसरा है। इसी कारण आए दिन दुघर्टनाएं होती है। वार्ड के लोग उनसे आकर मांग करते हैं कि लाइट लगवाई जाए, लेकिन निगम अधिकारी उनको स्ट्रीट लाइट लगाने की कोई सूचना नहीं दे रहे।
- राजिंद्र कौर, वार्ड-11 पार्षद।

नगर निगम के सभी 20 वार्डों में समान रूप से स्ट्रीट लाइट को लगवाया जा रहा है। दीपावली तक सभी वार्डों में लाइट लगाई जाएंगी।
- मीना ढ़ींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।

नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस पार्षद व प्रतिनिधि। प्रवक्ता

नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस पार्षद व प्रतिनिधि। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed