फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress celebrated Kisan Vijay Diwas

कांग्रेस ने मनाया किसान विजय दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress celebrated Kisan Vijay Diwas
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार पार्टी ने तीन कृषि कानूनों के निरस्त करने की घोषणा को किसान विजय दिवस के रूप में मनाया। साथ ही बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित जैन की अगुवाई में जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान अंबाला के पर्यवेक्षक और पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पदयात्रा कांग्रेस भवन से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के दौरान जोरदार नारों के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन किया। राहगीरों ने भी कांग्रेस के इस विरोध-प्रदर्शन में पूरा सहयोग दिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और दुकानदारों को तीन काले कृषि कानून निरस्त करने की घोषणा पर बधाई दी। उन्होंने महंगाई और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक किया। इस दौरान पूर्व विधायक जसबीर मल्लौर, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष तरुण चुघ, बलविन्द्र पुनिया, राज कुमार गामा, जिला सेवा दल अध्यक्ष कुलदीप सिंह गुल्लू, रिंकू पुनिया, पार्षद मिथुन वर्मा, देविंदर वर्मा, हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव अधिवक्ता परमजीत शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सूरज रश्मि शर्मा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed