फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress candidate Parvinder Pal Pari from Ambala Cantt accused party of conspiracy

Ambala Cantt: कांग्रेस उम्मीदवार परविंदर पाल परी ने पार्टी पर साजिश का आरोप लगाया, कहा-बागी प्रत्याशी को उतारा

Thu, 10 Oct 2024 11:13 AM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Oct 2024 11:13 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अंबाला कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर पाल पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। जिससे पार्टी के आंतरिक मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Congress candidate Parvinder Pal Pari from Ambala Cantt accused party of conspiracy
अंबाला कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर पाल परी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की करारी हार के बाद अब प्रत्याशियों की नाराजगी सामने आने लगी है। खासकर उन सीटों पर जहां पर कांग्रेस के ही बागी उम्मीदवारों के कारण कांग्रेस के प्रत्याशी हार गए। उसी में से एक सीट अंबाला कैंट की भी है। यहां पर कांग्रेस ने कुमारी सैलजा के गुट से आने वाले परविंदर सिंह परी को टिकट दी थी। जिसके कारण कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा बागी हो गईं और आजाद मैदान में उतर गईं थी।

विज्ञापन

मतगणना समाप्त होने के बाद अब कैंट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे परविंदर सिंह परी ने हार को लेकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि चुनाव हारना और चुनाव हराना दोनों में फर्क होता है, मुझे चुनाव हराया गया है। उन्होंने पार्टी ने ही एक बागी उम्मीदवार खड़ा कर के पूरे षड़यंत्र के तौर पर उन्हें हराने की कोशिश की है और उनकी मंशा पूरी भी हुई है।

विज्ञापन

 

कुमारी सैलजा की नराजगी पर परी ने कहा कि उनकी नाराजगी पर तो वही बेहतर बता सकेंगी मगर कहीं न कहीं हमें था कि कुमारी सैलजा सही समय पर आतीं तो आज चुनाव के नतीजे कुछ और ही होते। उन्होंने कहा कि कहीं न कही राहुल गांधी को धोखा दिया गया है, उनको मिसगाइड किया गया। राहुल गांधी के राेड शो के लिए हमें साहा चौक पर आने को कहा गया था। तब हमने राहुल गांधी को रोका और उन्हें बताया कि साहा क्षेत्र मुलाना विधानसभा में आता है वह काफी आश्चर्यचकित हुए। हमने उन्हें बताया कि यहां से 16 किलोमीटर दूर छावनी क्षेत्र आता है।


पूरे हरियाणा में यह बात है कि छह बार का चुनाव हारने वालों को कांग्रेस टिकट दे देती है फिर भी वह नाखुश थे और कैंट में अपनी बेटी को आजाद उतार देते हैं। यहां तक कि उन्हें बीडी गैंग भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा का पूरा समर्थन होता है। शहर में तो दीपेंद्र हुड्डा बागियों को मनाने खुद पहुंचते हैं और उन्हें चेयरमैन बनाने का भरोसा देकर उन्हें बैठा लिया जाता है। वहीं दूसरी तरफ सिटी के साथ लगते अंबाला कैंट में दीपेंद्र हुड्डा चित्रा सरवारा को खड़ा कराते हैं। उन्हें सपोर्ट करते हैं, उनके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टेलीफोन पर धमकाया जाता है कि आपने आजाद प्रत्याशी का साथ देना है।


कार्यकर्ताओं का कहा जाता है कि चुनाव जीतने के बाद मैं तो बनूंगा मुख्यमंत्री यह बनेंगे मंत्री और चित्रा को हम बाद में कांग्रेस में शामिल कर लेंगे। इतना बड़ा षड़यंत्र हरियाणा कांग्रेस द्वारा रचा गया। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे। यह तो वह परिवार है जो कांग्रेस को छोड़कर आप पार्टी में चला गया था। मुझे आज भी याद है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा को रात दिन जागकर सफल बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed