फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress block president detained before effigy burning

Ambala News: पुतला दहन से पहले कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हिरासत में लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Congress block president detained before effigy burning
अंबाला सिटी थाने में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। प्रवक्ता
थाने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, मंत्री विज के बयान के बाद पुतला दहन का किया था एलान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। भाजपा कार्यालय पर पुतला दहन का एलान करने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (अंबाला शहर) के अध्यक्ष विनोद धीमान को पुलिस ने बुधवार सुबह सात बजे हिरासत में ले लिया। सिटी थाना प्रभारी सुनीता ढाका की अगुआई में 30-40 पुलिसकर्मियों ने यह कार्रवाई की। धीमान ने एक दिन पहले मंत्री अनिल विज की ओर से दिए गए बयान के विरोध में सिटी के भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने का एलान किया था।
धीमान की हिरासत की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता सिटी थाने पहुंच गए। अंबाला शहर के विधायक चौधरी निर्मल सिंह के हस्तक्षेप के बाद दोपहर करीब 1 बजे धीमान को रिहा कर दिया गया। पत्रकारों से बातचीत में विनोद धीमान ने कहा कि बयानों का विरोध करने पर सरकार प्रशासनिक शक्ति से लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर टिप्पणी देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का अपमान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद आगामी आंदोलन का एलान किया जाएगा। इस दौरान हरजीत सिंह बबल, पार्षद राजविंदर कौर, रोहित शर्मा विशु, सुरेंद्र पाल बिट्टू, कोमल जैन, गुरनाम सिंह गामा, बलजिंदर कंबोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed