फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Confusion due to corona on Naga Baba fair

नागा बाबा मेले पर कोरोना के कारण असमंजस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Confusion due to corona on Naga Baba fair
अंबाला। छावनी एयरफोर्स स्टेशन के भीतर बनी नागा बाबा की समाधि पर कोरोना की वजह से पिछले वर्ष मेला नहीं लग पाया था। गुरुद्वारा प्रधान सुरजीत सिंह ने बताया कि इस बार मेले के आयोजन के लिए एयरफोर्स अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अभी उनकी ओर से समाधि खोलने को लेकर कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

वहीं श्रद्धा से जुड़े इस मेले को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने अपनी तरफ से व्यवस्थाएं बनानी शुरू कर दी हैं। प्रधान ने बताया कि मेले की खुशी में तीन दिवसीय समागम होंगे। 11 फरवरी को गुरु चरणों में अरदास के उपरांत गुरुद्वारा परिसर में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे। 13 फरवरी तक श्री अखंड साहिब संपन्न किए जाएंगे। संगत के लिए तीनों दिन मिष्ठान प्रसाद व लंगर का अटूट वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

57 साल से लग रहा मेला
जानकारी के अनुसार वर्ष 1965 में जब पाकिस्तान ने छावनी एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी को निशाना बनाते हुए बम गिराए तो एक भी धमाका नहीं हुआ था क्योंकि उस क्षेत्र में बाबा की समाधि बनी थी। उसी समय से सेना बाबा की समाधि पर पर पूजा करती आ रही है। एयरफोर्स के हवाले ही समाधि की सुरक्षा व सेवा का जिम्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखे कुएं में भर दिया था पानी
धूलकोट निवासियों ने बताया कि बुजुर्ग लोग बताते हैं कि पुरातन काल में गांव में एक फकीर बाबा आए थे। उनके साथ एक काले रंग का कुत्ता भी था। बाबा ने गांव में सूखे पड़े कुएं को पानी से भरकर चमत्कार कर दिया था। यह भी बताया जाता है कि बाबा पहले जिस गांव को छोड़कर आए थे, उनके आने के बाद वहां भयंकर आपदा आ गई थी। यहां आने के कुछ समय बाद बाबा ने यहीं देह त्याग दी थी। लोग बाबा की देह दफना रहे थे। इसी दौरान उनके साथ रहने वाले कुत्ते ने भी उसी गड्ढे में छलांग लगाकर जान दे दी थी। गांव के लोगों ने यहां बाबा की दरगाह के साथ ही कुत्ते की भी एक दरगाह बना दी।

अनुमति का इंतजार
मेला फरवरी में लगना है, लेकिन तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एयरफोर्स अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद ही आगामी जानकारी दी जा सकेगी। मेले के संबंध में गुरुद्वारा साहिब में 11 फरवरी से 13 फरवरी तक समागम सजाए जाएंगे।
सुरजीत सिंह, प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed