{"_id":"6a39966353fa50b85b096f9d","slug":"conducted-practice-sessions-for-pranayama-and-meditation-ambala-news-c-36-1-amb1002-165177-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्राणायाम और ध्यान का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्राणायाम और ध्यान का कराया अभ्यास
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्या डॉ. सीमा सिंघल ने अतिथियों का स्वागत कर किया। आयुष विभाग की योग सहायक रजनी वर्मा और योग प्रशिक्षक सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में स्टाफ व विद्यार्थियों ने प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कॉलेज प्रबंधन कमेटी के प्रधान अरविंद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनित बिंदल के प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में योग को संतुलित जीवन का आधार बताया गया। प्राचार्या ने विभागाध्यक्ष डॉ. जसप्रीत कौर, सहायक प्रोफेसर धनंजय व डॉ. उज्जवल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। संवाद
-- -- -- -- --
जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है योग : डॉ. राठी
नारायणगढ़। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम के तहत 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी की अगुवाई में शिक्षकों, विद्यार्थियों और कोऑर्डिनेटर ने विभिन्न योग क्रियाओं में भाग लिया। शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के निर्देशन में सूर्य नमस्कार, कपालभाति, भ्रामरी, ताड़ासन और भुजंगासन का अभ्यास किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राठी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन आध्यात्मिक व शारीरिक विद्या है, जो जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालती है और रोगों को दूर करती है। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। संवाद
योग संतुलित जीवन जीने की कला : प्राचार्य
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग, भाषण, चित्रकला और ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। योग कोच प्रियांशु की देखरेख में विद्यार्थियों और स्टाफ ने योगासन व ध्यान लगाया। विद्यार्थियों ने भाषण और सुंदर चित्रों के माध्यम से योग व भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य हरेंद्र सिंह लांबा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित जीवन जीने की कला है। उप-प्राचार्य मनीष सेमवाल और मुख्याध्यापक अनिल कुमार ने भी छात्रों को प्रेरित किया। सभी ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
बीसीए की परीक्षा में शगुन प्रथम
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन) के बीसीए तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। छात्रा शगुन ने 9.29 सीजीपीए हासिल कर कॉलेज में पहला स्थान पाया। वहीं, सुहानी ने 9.04 सीजीपीए के साथ दूसरा और गुनीत ने 9.00 सीजीपीए लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावियों ने भी बेहतरीन अंक पाए। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल बताया। कंप्यूटर एप्लीकेशंस की डीन डॉ. प्रबलीन कौर ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद