फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Computer operators' strike, work stuck in tehsils

Ambala News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल, तहसीलों में अटका काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Computer operators' strike, work stuck in tehsils
अंंबाला छावनी तहसील में परेशान होते लोग।
अंबाला। जिला में कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। इस हड़ताल के कारण करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है लेकिन विभाग के पास कोई वैकल्पिक समाधान नहीं है। इसका एक कारण कंप्यूटर ऑपरेटरों के पास लॉगिन आईडी होना भी है। इससे ही डाटा एंट्री फीडिंग करने का काम कंप्यूटर आपरेटर करते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में हड़ताल के कारण आने वाले समय में नुकसान की संभावना ओर भी बढ़ गई। जिला में 104 के करीब कंप्यूटर आपरेटर है जोकि अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के कारण तहसील, उप-तहसील और अंत्योदय सरल केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, लाइसेंस नवीनीकरण, वाहन रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्री, जमाबंदी, इंतकाल और बैंक लोन से संबंधित कोई भी काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भी अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, बराडा, मुलाना, नारायणगढ, शहजादपुर और साहा की उप तहसील में कोई भी रजिस्ट्री नहीं हुई। वहीं समस्याओं को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों ने नारायणगढ़ में राज्य मंत्री असीम गोयल को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरआई को भी दिक्कत
वहीं यूएसए से आए सुखदेव का कहना है कि वह 25 दिन से परेशान हो रहा है। उसके पास कलरहेडी में 28 किले जमीन है। इस जमीन कि उसने चार रजिस्ट्री करवानी है। इन रजिस्ट्री के लिए सोमवार की उसकी अप्वाइंटमेंट थी। लेकिन आपरेटर की हड़ताल के कारण रजिस्ट्री नहीं हो रही है। बड़ी मुश्किल से उसने चंडीगढ़ से कृषि भूमि की आइडी बनवाई थी। आइडी बनवाने में ही उसके 20 दिन लगे थे
फोटो: 50
फर्द के लिए हो रहा परेशान
शाहपुरा निवासी बंताराम ने बताया कि उसे एक सप्ताह हो गया है फर्द के लिए तहसील के चक्कर लगाते हुए जब भी तहसील आओ तो उसे यहीं सुनने को मिलता है कि ऑपरेटर हड़ताल पर हैं।
फोटो: 51
शाहपुरा निवासी मनिंद्र सिंह ने बताया कि वह खेती का काम करता है, उसे अपनी फर्द निकलवानी है लेकिन यहां पर आपरेटर हड़ताल पर है इसलिए उसे फर्द नहीं मिली।
फोटो: 52
दुखेड़ी निवासी राज मोहन ने बताया कि उसे जमानत के लिए फर्द की जरूरत है इसके लिए वह तहसील आया तो आपरेटर नहीं है तब तहसीलदार के पास गया है वह भी नहीं मिले। ऐसे में वह किससे फर्द ले।
वर्जन
विभाग के पास कोई वैकल्पिक समाधान नहीं है क्योंकि सभी ऑपरेटर की लॉगिन आइडी बनी हुई है। इस लॉगिन आइडी पर ही आपरेटर फार्म व डाटा एंट्री कर रजिस्ट्री का काम करते हैं।

नायब तहसीलदार, सुनील कुमार, अंबाला छावनी।

अंंबाला छावनी तहसील में परेशान होते लोग।

अंंबाला छावनी तहसील में परेशान होते लोग।

अंंबाला छावनी तहसील में परेशान होते लोग।

अंंबाला छावनी तहसील में परेशान होते लोग।

अंंबाला छावनी तहसील में परेशान होते लोग।

अंंबाला छावनी तहसील में परेशान होते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed