फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Completed the work of National Highway from Tangri to the station but forgot to lift the stone

टांगरी से स्टेशन तक नेशनल हाईवे का काम पूरा पर पत्थर उठाना भूले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Completed the work of National Highway from Tangri to the station but forgot to lift the stone
निमार्णाधीन सड़क पर खड़े वाहन - फोटो : Ambala
टांगरी बांध से लेकर छावनी रेलवे स्टेशन तक बेशक नेशनल हाईवे का निर्माण हो गया है, लेकिन वाहन चालकों व स्थानीय निवासियों को अभी इसका पूरा फायदा नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों को सुबह से शाम तक सड़क पर जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे हालात निर्माणाधीन बैंक स्कवेयर के सामने सड़क पर देखने को मिल रहे हैं। यहां सड़क का निर्माण तो पूरा हो गया है, लेकिन सड़क के बीच में पड़े भारी-भरकम पत्थरों को नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पत्थरों को इस कारण नहीं उठाया जा रहा है ताकि नजदीक ही वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों के कार्यालय हैं। वह इस जगह को अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। यह सुविधा दूसरे लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। स्थानीय निवासी प्रकाश मंडल, मुख्तियार सिंह, सरबजीत सिंह, मोनू, हैप्पी आदि ने बताया कि टांगरी बांध से लेकर सीधा छावनी स्टेशन पहुंचने के दौरान यह एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां पिछले लगभग एक महीने से सड़क पर पत्थर रखे हुए हैं। जबकि सड़क का निर्माण पूरा हुए दो महीने से ऊपर का समय बीत गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में नजदीक ही कार्यरत कुछ मजदूरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी सड़क पर पानी डालकर पक्का किया जा रहा है। हैरानी की बात यह रही कि जिस सड़क को पक्का करने की जानकारी मजदूर दे रहे थे, उस हिस्से पर नजदीक ही बने कार्यालयों के वाहन खड़े हुए थे। वाहन चालकों सहित स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस रास्ते को खुलवाने की मांग की है। ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिल सके और वह बिना किसी परेशानी के नेशनल हाईवे पर सफर कर सकें। इस संबंध में नप एक्सईएन विकास धीमान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह नेशनल हाईवे के अधिकारियों से बात करेंगे और समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed