फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complaints regarding non-admission under RTE and ration card were received at the camp.

Ambala News: शिविर में आरटीई के तहत दाखिला न मिलने, राशन कार्ड की शिकायतें

Tue, 19 May 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 19 May 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Complaints regarding non-admission under RTE and ration card were received at the camp.
अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित जनता दरबार में लाेगों की ​शिकायत सुनते नायब तहसीलदार आशीष
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में राशन कार्ड कटने, आरटीई के तहत बच्चे का दाखिला न मिलने, नक्शा और म्युटेशन चढवाने, विधवा पेंशन लगवाने सहित आठ शिकायतें पहुंची, इन शिकायतों को नायब तहसीलदार आशीष ने सुना और इनके समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। फोटो: 16
विज्ञापन

पीपीपी में एक लाख 80 हजार आय के बाद भी कटा राशन कार्ड
सुंदर नगर निवासी कांति ने बताया कि कुछ दिन पहले वह डिपो पर राशन लेने गई तो उन्हें पता चला कि उनका पीला राशन कार्ड कट गया है। जबकि परिवार पहचान पत्र में उनकी आय एक लाख 80 हजार रूपये है।
विज्ञापन

निजी स्कूल नहीं दे रहे बेटे को दाखिला
छावनी के कच्चा बाजार निवासी महिला निखिल ने बताया कि उनके चार साल के बेटे ह्दय का सिसिल कॉन्वेंट स्कूल में लिस्ट में नाम आया है। लेकिन स्कूल की ओर से बेटे को दाखिला नहीं दिया जा रहा है। महिला ने बताया कि स्कूल की ओर से कहा जा रहा है के उनके घर और स्कूल की दूरी तीन किलोमीटर है। जबकि उन्होंने खुद दूरी देखी तो वह डेढ़ किलोमीटर निकली अब स्कूल की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात महीने पहले कटा पीला राशन कार्ड
छावनी के सेक्टर 34 निवासी लीलावती ने बताया कि सात महीने हो गए है उनका पीला राशन कार्ड कटे हुए। लेकिन अभी तक उनका पीला राशन कार्ड कटने का कारण नहीं पता चला है। जबकि उनका बेटा और पति मजदूरी करते हैं।
वहीं टूंडला निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं मकान कच्चा है इसके बाद भी पीला राशन कार्ड कट गया, वहीं छावनी की तेली मंडी निवासी बबीता ने बताया कि वह पिछले काफी समय से विधवा पेंशन लगवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रही हैं लेकिन उनकी पेंशन नहीं लग रही।

---------------
उपायुक्त कार्यालय में यह आई शिकायतें
वहीं उपायुक्त कार्यालय में एसडीएम सिटी दर्शन कुमार ने समस्याओं को सुना। समाधान शिविर में पंहुचे अंबाला शहर से सुनीता व करधान से दामिनी ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने को लेकर अंबाला छावनी से हनी ने परिवार पहचान पत्र में नाम ठीक करवाने को लेकर अपनी समस्या रखी। इसके साथ-साथ बलदेव नगर से राजकुमार ने राशन कार्ड में अपनी पत्नी का नाम जुड़वाने बारे अपनी समस्या रखी। एसडीएम दर्शन कुमार ने सभी प्रार्थियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित जनता दरबार में लाेगों की शिकायत सुनते नायब तहसीलदार आशीष

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित जनता दरबार में लाेगों की शिकायत सुनते नायब तहसीलदार आशीष

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित जनता दरबार में लाेगों की शिकायत सुनते नायब तहसीलदार आशीष

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित जनता दरबार में लाेगों की शिकायत सुनते नायब तहसीलदार आशीष

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित जनता दरबार में लाेगों की शिकायत सुनते नायब तहसीलदार आशीष

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित जनता दरबार में लाेगों की शिकायत सुनते नायब तहसीलदार आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed