फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complaints came about encroachment in the camp and cutting of BPL ration card

Ambala News: शिविर में कब्जे, बीपीएल राशन कार्ड कटने की आईँ शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Complaints came about encroachment in the camp and cutting of BPL ration card
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम शिवजीत भारती ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नियमित रूप से राशन डिपो का औचक निरीक्षण करें।
विज्ञापन

वहीं, शिविर में विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और मांग रखी। जिनमें प्रमुख तौर पर अवैध कब्जे, लड़ाई-झगड़े, बीपीएल राशन कार्ड कटने, परिवार पहचान पत्र में आय अधिक होने आदि से संबंधित रही।
विज्ञापन

गांव कलाल माजरा के नवीन कुमार ने शिकायत की कि कुछ लोगों ने गलियों में कब्जा कर रखा है और वहीं पशु बांधते हैं, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। कुल्लडपुर गांव के निर्मल सिंह ने रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत रखी और उसे हटवाने का अनुरोध किया। रतौर गांव के रामेश्वर ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। बतौरा गांव के हरदास ने कहा कि उसकी भूमि बेगना नदी के किनारे पर है और नदी के कटाव से बचाव के लिए सिंचाई विभाग से पत्थरों की आड़ लगवाई जाए। इसके अलावा, गांव बरसु माजरा के जरनैल सिंह और गांव पंजलासा के मेहरचंद ने वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्याएं रखीं। कुराली गांव के राजेंद्र सिंह ने परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्शाए जाने और बीपीएल राशन कार्ड कटने की शिकायत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed