फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complaint to Home Ministry, case of theft registered

Ambala News: गृहमंत्रालय को शिकायत, चोरी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Complaint to Home Ministry, case of theft registered
अंबाला। ट्रेनों में चोरी की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे ही दो नए मामले अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में दर्ज किए गए हैं। पहला मामला भारत के गृह मंत्रालय से प्राप्त पत्र के आधार पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह घटना मेहदीगंज,थाना-मिजांमुराद, जिला-वाराणसी निवासी फौजी अजय कुमार जोकि मौजूदा समय में फरीदपुर पंजाब में तैनात है, के साथ गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में घटित हुई थी और उसने इसकी शिकायत अपने अधिवक्ता भाई के माध्यम से गृह मंत्रालय को भेजी थी।
विज्ञापन

अजय सिंह ने फोन पर अपने भाई संजय कुमार सिंह को बताया कि 21 जनवरी को वह ट्रेन संख्या 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस के एसी क्लास-2 की सीट नं-46 व 48 में अपनी पत्नी व छोटे बच्चे के साथ सफर कर रहा था। प्रार्थी जब चलती ट्रेन में रात के लगभग 10 बजे सो गया तो उस समय ट्रेन मुरादाबाद से अंबाला पहुंची थी। इस दौरान मौके का नाजायज लाभ उठाते हुए प्रार्थी के बैग व पर्स में रखे कीमती सामान की चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तीन स्क्रीन टच मोबाइल व 1 की-पैड, 18 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चैन, आधार कार्ड, पैनकार्ड व अन्य सामान सामन था। इसकी जानकारी प्रार्थी को तब हुई जब सुबह लगभग चार बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि उसका सारा सामान गायब है। प्रार्थी ने अपने गायब सामान की काफी खोजबीन व तलाश किया जो उसे प्राप्त नहीं हो सका। ऐसी घटना ट्रेन के एसी बोगी में होना प्रार्थी व रेलवे के लिए चिंता की बात है, सामान गायब होने से प्रार्थी काफी सहम गया था और इसकी जानकारी ट्रेन में मौजूद पुलिस टीम को को नहीं दे सका। हालांकि इस दौरान जीआरपी ने भी पीड़ित फौजी से कई बार संपर्क किया ताकि वो सही जानकारी दे सके। लेकिन बार-बार संपर्क करने के बाद वो अंबाला जीआरपी थाने नहीं आया। इसके बाद मामले का विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ साझा किया गया और उनके निर्देश पर आगामी कार्रवाई आरंभ की गई।

बेगमपुरा एक्सप्रेस में चोरी
दूसरी चोरी की घटना बेगमपुरा एक्सप्रेस में हुई। वाराणसी निवासी सिद्धांत सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को वह अपनी माता और अन्य परिजनों संग ट्रेन नंबर 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस में सफर कर रहा थ। ट्रेन जब देर रात 1 और 3.30 के बीच अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची तो माता का बैग गायब था। बैग में पांच हजार नकद, तीन हजार की कान की बालियां व कुछ अन्य सामान था जोकि चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed