फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complainants with issues related to sewage/dirty water, BPL cards, and pensions arrived at the grievance redressal camp.

Ambala News: समाधान शिविर में गंदा पानी, बीपीएल कार्ड और पेंशन से जुड़े फरियादी पहुंचे

Fri, 04 Sep 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 04 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Complainants with issues related to sewage/dirty water, BPL cards, and pensions arrived at the grievance redressal camp.
नारायणगढ़ के  उपमंडल कार्यालय में ​एसडीएम के समक्ष ​​शिकायतें रखते स्थानीय निवासी। प्रवक्ता - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। टूटी नालियां, सड़कों पर बहता गंदा पानी, बीपीएल कार्ड की आस और पेंशन के लिए चक्कर काटते बुजुर्ग जैसी समस्याएं उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंची। शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
शिविर में तंदवाल गांव निवासी नरमैल सिंह ने बताया कि नाले के जरिये उनकी उपजाऊ जमीन में गंदा व बारिश का पानी घुस रहा है। इससे फसल खराब हो रही है। इस पर एसडीएम ने तुरंत जल निकासी विभाग को मौके का मुआयना करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सरस्वती विहार कॉलोनी से पहुंचे सुखविंद्र सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि कॉलोनी में गलियों और नालियों का निर्माण न होने परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, भूरेवाला गांव की लक्ष्मी देवी ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, भरेड़ी खुर्द के पारस सैनी ने परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन और अंधेरी के ज्ञानचंद ने दर्ज आय को दुरुस्त करवाने का मुद्दा उठाया जबकि अंधेरी के ही होशियार सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू करवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शिकायतों को समय पर हो निपटान : एसडीएम
एसडीएम शिवजीत भारती ने अधिकारियों को हिदायत दी कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निपटारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है, इसलिए अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed