फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complainant's plea to the minister, knees worn out fighting the case

Ambala News: शिकायतकर्ता की मंत्री से गुहार केस लड़ते-लड़ते घिस गए घुटने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Complainant's plea to the minister, knees worn out fighting the case
शहर पंचायत भवन में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण भवन व सड़कें विभाग मंत्री रणबीर सिंह
अंबाला सिटी। पंचायत भवन में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने जिला लोक संपर्क और कष्ट निवारण समिति बैठक में शिकायतें सुनीं। इस दौरान एक मजदूर ने भुगतान नहीं मिलने की गुहार लगाई। उसने कहा कि कहा कि वर्ष 2021 से वह सरकारी कार्यालय के चक्कर काट काटकर थक गया है। केस लड़ते लड़ते उसके घुटने घिस गए, परंतु भुगतान नहीं मिला। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

इस बैठक में मंत्री के पास 11 शिकायत पहुंचीं। मौके पर सात शिकायत का समाधान किया और चार शिकायत को अगली बैठक के लिए लंबित रख लिया। लंबित रखी शिकायतों में मंत्री ने आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्लाॅट दूसरे को देने मामले में जांच तहसीलदार को
निर्मला देवी निवासी रतनहेड़ी ने बताया कि उसने एक प्लाॅट चार लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था, जिस व्यक्ति से प्लाॅट खरीदा था। उसने इसे किसी और को बेच दिया। इसके बाद उसे न तो प्लाॅट दिया और न रकम वापस की। महिला ने मंत्री को बताया कि वह परेशान हो चुकी है। पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करे और उसकी रकम वापस दिलाए। इस शिकायत पर मंत्री गंगवा ने तहसीलदार और कष्ट निवारण समिति के सदस्य को नियुक्त करते हुए कहा कि उक्त मामले की जांच की जाए, जिससे कि पता लग सकें कि वहां कितनी जमीन खाली है और उसकी रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक करेंगे गबन की जांच
पुनीत गोयल प्रधान ओम वेलफेयर सोसाइटी हिसार ने अपनी शिकायत में कहा कि त्रिलोचन सिंह, कमलजीत कौर और अन्य जो गुरुनानक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट मुलाना में ट्रस्टी हैं। उन्होंने अपनी ट्रस्ट की देनदारियों के लिए इस सोसाइटी में प्रवेश किया। शिकायतकर्ता ने मंत्री के समक्ष आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने एमओयू करते हुए सोसाइटी में करोड़ों रुपये का गबन किया है। जांच अधिकारी डीएसपी सूरज चावला ने कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया कि मामले में डीए की राय ली है। कैबिनेट मंत्री ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि इस मामले की जांच करें और निर्देश दें कि इस मामले में दोबारा से कानूनी राय भी लें और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

पानी निकासी नहीं होने से फसल हो रही खराब
बलाना निवासी बलविंद्र सिंह ने शिकायत में कहा कि एनएच-152 पर बलाना से हुमांयुपुर कच्चे रास्ते पर कोई पुली या पाइप नहीं दिया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो रही और फसल खराब हो जाती हैं। इस मामले में एनएचएआई से आए अधिकारी ने बताया कि यहां पर पानी निकासी के लिए अलग से पाइप लगा दिया है। मंत्री ने कष्ट निवारण समिति के एक सदस्य को नियुक्त किया। उन्होंने उक्त जगह का संबंधित विभाग के साथ जायजा करने के निर्देश दिए।
मजदूरी नहीं किया भुगतान नहीं किया, केस भी दर्ज हुआ, मंत्री के निर्देश करें जांच
नाहरा गांव निवासी कृष्ण कुमार ने कहा कि उसने अक्टूबर 2021 में साहा से अंबाला, साहा से शाहाबाद और साढाैरा से दोसड़का तक पेड़ की कटाई का काम किया था, लेकिन उसे इसका मेहनताना नहीं मिला। इस मामले में वन विभाग के अधिकारी ने मंत्री को बताया कि पेड़ कटाई के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उन्होंने जब मामले की जांच की तो पता लगा कि कृष्ण कुमार बिना वन विभाग को बताए पेड़ काटने गया था। अधिकारी ने मंत्री को यह भी बताया कि कृष्ण कुमार पर केस भी दर्ज था। उसे जेल भी जाना पड़ा। जमानत कराने से केस लड़ने में उसे आर्थिक परेशानी भी झेलनी पड़ी। व्यक्ति कृष्ण कुमार ने भी मंत्री को बताया कि उसका 50 से 60 हजार रुपये मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया गया। केस लड़ने के दौरान उसका विभाग ने साथ भी नहीं दिया। व्यक्ति ने मंत्री को बताया कि चार वर्ष में केस लड़ रहा है। मंत्री ने कहा कि कृष्ण कुमार ने ठेकेदार के अधीन ही मजदूरी की होगी तो मामले में ठेकेदार पर केस क्यों नहीं किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस व्यक्ति का अगर कोई भुगतान विभाग की तरफ बनता है तो उसे करवाया जाए। मामले की पुलिस जांच भी की जाए।

खेत में गंदा पानी गिरने से हो रही परेशानी
भानोखेड़ी निवासी लखबीर सिंह ने कहा कि उनकी जमीन के साथ के पड़ोसी ने डेयरी फॉर्म बनाया है और वहां का गंदा पानी उनकी जमीन पर गिरता है। इससे उनकी फसल को नुकसान होता है और खेत जोतने में भी परेशानी आती है। यहां पर नाला पक्का कराया जाना है। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इस विषय पर एनओसी अप्लाई करें, जिससे कि औपचारिकताएं पूरी करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सकें। इस शिकायत को लंबित रखा।

शहर पंचायत भवन में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण भवन व सड़कें विभाग मंत्री रणबीर सिंह

शहर पंचायत भवन में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण भवन व सड़कें विभाग मंत्री रणबीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed