फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   compensation to farmer, survey after loss

किसानों को मिलेगा मुआवजा, नुकसान पर सर्वे करवाने का आदेश

Sun, 17 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Sun, 17 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
compensation to farmer, survey after loss
किसानों को मिलेगा मुआवजा, नुकसान पर सर्वे करवाने का आदेश
अंबाला में आगजनी की वजह से जल रही किसानों की फसलों को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। अंबाला के कई गांवों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इन आगजनी की घटनाओं से जहां किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हो चुका है, वहीं किसानों में इसे लेकर बिजली महकमे के खिलाफ खासा रोष और आगजनी की घटनाओं से खौफ दोनों व्याप्त है, लेकिन फिलहाल इस मसले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा सरकार के भू खनन व अक्षय ऊर्जा मंत्री नायब सैनी ने कई गांवों का दौरा कर जली हुई फसलों पर किसानों का दर्द जाना।
विज्ञापन

खान भू-विज्ञान एवं अक्षय ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव बरसुमाजरा, नन्हेड़ा तथा बड़ी रसौर मौजा में गेहूं की फसल में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा खेतों में जाकर लिया। राज्यमंत्री ने इस आग से फसल को हुए नुकसान पर किसानों को सांत्वना देते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को सरकार की ओर से मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ‘अमर उजाला’ ने शनिवार के अंक में ‘फसल बचाने की जद्दोजहद, अब बारह घंटे लगेगा बिजली कट’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर किसानों की जली हुई फसलें संबंधी दर्द को प्रमुखता से उकेरा था। जिसके बाद शनिवार को ही हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री नायब सैनी ने खेतों में पहुंचकर जली फसलों का जायजा लिया और किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार किसानों को इसका मुआवजा दिलवाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूदा नायब तहसीलदार आत्म प्रकाश आहूजा को निर्देश दिए की वे आग से हुए फसलों के नुकसान का जल्द से जल्द सर्वे कर रिपोर्ट सरकार को भेजें, ताकि किसानों की आर्थिक सहायता की जा सके।
प्रभावित किसानों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि वे इस दुखद घटना में किसानों के साथ हैं और उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। आग से फसल को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों ने राज्य मंत्री नायब सैनी को बताया कि बरसु माजरा, बड़ी रसौर तथा नन्हेड़ा मौजा के साथ लगते करीब 40 से 50 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पडा है।
किसान बोले, राख हो जाती है फसलें, नहीं पहुंच पाती फायर बिग्रेड
किसानों ने राज्यमंत्री को यह भी बताया कि अगर प्रशासन और फायर बिग्रेड की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचती तो नुकसान और अधिक हो सकता था। प्रभावित किसानों ने बताया कि कुछ किसानों ने तो जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की फसल को तैयार किया था जो कि पककर कटने के लिए तैयार थी कि  आग ने उनकी मेहनत से तैयार फसल को जलाकर राख कर दिया। राज्य मंत्री ने किसानों को सांत्वना देते हुए एवं सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वयं एक किसान हैं और ऐसी विपदा की घड़ी में किसानों पर क्या बितती हैं इसे वे भली भांति महसूस कर सकते हैं।

इस मौके पर एसीपी रमेश कुमार, राज्य मंत्री के राजनैतिक सचिव सोहन सिंह, बांका सैनी, राकेश बिन्दल, सरपंच जसविन्द्र सिंह बख्तुआ, मास्टर शिव प्रकाश, पूर्व सरपंच सतपाल बरसु माजरा, सुरेन्द्र सैनी बडी रसौर सहित काफी संख्या में किसान व आस पास के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed