फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Compensation amount not received in case of land acquisition in Tundla, Minister Vij gave instructions to DRO

टुंडला में जमीन एक्वायर करने के मामले में नहीं मिला मुआवजा राशि, मंत्री विज ने डीआरओ को दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Compensation amount not received in case of land acquisition in Tundla, Minister Vij gave instructions to DRO
अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज ने सोमवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। एक फरियादी ने शिकायत पर कार्रवाई की मांग की तो विज ने कहा कि मेरा लिखा कोई काट नहीं सकता, चिट्ठी गई तो उस पर अवश्य कार्रवाई होगी। अंबाला शहर में जमीन पर कब्जा करने के मामले की शिकायत पर उन्होंने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टुंडला में जमीन एक्वायर करने के मामले मुआवजा न मिलने की शिकायत पर मंत्री ने डीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा सिटी दुर्गा नगर से आए सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने उस पर गलत केस दर्ज होने की शिकायत पर विज ने सिटी पुलिस को जांच के निर्देश दिए। शाहपुर में ट्रक चोरी के मामले में गृहमंत्री ने पड़ाव पुलिस को सख्त कार्रवाई और बराड़ा में जमीन विवाद के मामले में डीएसपी बराड़ा को कार्रवाई के निर्देश दिए। आनंद मार्केट के निकट रहने वाली युवती ने घर में पेयजल आपूर्ति के संबंध में शिकायत की तो गृहमंत्री ने कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ को कार्रवाई करने को कहा। शहर से आए व्यक्ति ने गृह मंत्री को शिकायत देते हुए आरोप लगाए कि जमीन की रजिस्टरी कराने से दूसरी पार्टी मुकर गई है। इस पर गृह मंत्री ने एसपी को केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

---------
ब्राह्मण माजरा के पूर्व सरपंच ने थामा भाजपा का दामन
इस दौरान गृह मंत्री के निवास पर गांव ब्राह्मण माजरा के पूर्व सरपंच प्रिंस शर्मा सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। अनिल विज ने भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होेंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ग्रामीण अंचल में विकास कार्यों के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित
मंत्री विज ने ग्रामीण अंचल में कराए जाने वाले विकास कार्यों के संबंध में सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीण अंचल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी में पंचायती राज के एक्सईएन, मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन और पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को शामिल किया गया है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed