फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Commotion for woman's medical

Ambala News: महिला के मेडिकल के लिए हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Commotion for woman's medical
अंबाला। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में बुधवार रात्रि उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब एक महिला पारिवारिक कलह के चलते मेडिकल करवाने पहुंची। महिला ने मारपीट के अलावा खुद के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जब महिला को पहले प्राथमिक उपचार करवाने व बाद में महिला डॉक्टर से यौन उत्पीड़न की जांच करवाने के लिए बोला तो महिला व उसके साथ आए लोग भड़क गए। जिन्होंने पहले तो डॉक्टर को खरी खोटी सुना दी। बाद में एक व्यक्ति ने मौजूदा एक मंत्री को फोन मिलाते हुए बात करने को कहा। डॉक्टर ने जब प्रक्रिया अनुसार की काम होने की बात कही तो महिला व उसके साथ आए व्यक्ति का गुस्सा बढ़ गया।
विज्ञापन

हालांकि किस मंत्री से बात कराई यह स्पष्ट नहीं है। आखिर में रात करीब 11 बजे महिला रोग विशेषज्ञ ने आकर महिला का मेडिकल कर रिपोर्ट तैयार की। वहीं इस मामले से जुड़े दोनों पक्षों की तरफ से महेश नगर थाने में शिकायत दे दी गई। बहरहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed