फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Committee of specialist doctors formed for hospital construction

Ambala News: अस्पताल के निर्माण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमेटी गठित

Thu, 17 Jul 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 17 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Committee of specialist doctors formed for hospital construction
अंबाला सिटी। 49 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 100 बेड के नए अस्पताल का निर्माण कार्य अब नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। अस्पताल का निर्माण समय से हो सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक कमेटी बना दी है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य महीने में एक बार अस्पताल में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट देंगे। जिससे कि समय से अस्पताल का निर्माण पूरा हो सके। 100 बेड के इस अस्पताल का निर्माण सात वर्षों में धीमी कार्य प्रणाली के कारण पूरा नहीं हो सका है। अब नवंबर तक कार्य पूरा हो जाए इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

यह कमेटी समय- समय पर अस्पताल की कमियों की जांच करेगी। जिससे समय रहते अस्पताल का निर्माण कार्य मरीजों की जरूरतों को देखते हुए किया जा सके। इस कमेटी में प्रत्येक रोग विषय से संबंधित विशेषज्ञ को शामिल किया जाएगा। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, पीएमओ, नेत्र रोग विशेष, लैब विशेषज्ञ, आईसीयू विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल होंगे। इस भवन में रेडियोलॉजी, ब्लड बैंक, ओपीडी, बेसमेंट में स्टोर, लाउंड्री, आईसीयू, मेडिसन ओपीडी, सीसीयू, प्राइवेट वार्ड, फिजियोथेरेपी सहित अन्य कई सुविधाएं मिलेंगी। जिससे नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में पुराने भवन की बिल्डिंग में ओपीडी जांच के लिए आने वाले मरीजों को बैठने का भी स्थान नहीं मिलता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed