फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Commercial vehicles running without number plates in Shahzadpur

Ambala News: शहजादपुर में बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाणिज्यिक वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Commercial vehicles running without number plates in Shahzadpur
शहजादपुर की सड़कों पर धड़ल्ले से घूम रहे वा​णि​​ज्यिक वाहन। संवाद
शहजादपुर। कस्बे में साइलेंसर बदलकर पटाखे छोड़ने वाले बुलेट सवारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। दूसरी तरफ व्यावसायिक वाहनों की बेलगाम रफ्तार प्रशासन के दावों को चुनौती दे रही है। अभियान के दौरान पुलिस उन बुलेट सवारों को निशाने पर ले रही है, जो भीड़भाड़ में पटाखे बजाते हैं। इस शोर से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाली दर्जनों बाइक के भारी-भरकम चालान काटे हैं और कई वाहनों को मौके पर ही जब्त किया है। लेकिन सख्ती के बावजूद सड़कों पर व्यावसायिक वाहनों को पुलिस रोक नहीं पा रही है। यह वाहन बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। छोटे-बड़े वाणिज्यिक वाहन और क्षमता से अधिक लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। शहजादपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को भी बख्शा नहीं जाएगा। सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ और भी सख्ती से निपटेगी।

शहजादपुर की सड़कों पर धड़ल्ले से घूम रहे वाणिज्यिक वाहन। संवाद

शहजादपुर की सड़कों पर धड़ल्ले से घूम रहे वाणिज्यिक वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed