फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Collision with car, stolen Activa found

Ambala News: कार से टक्कर, चोरी की निकली एक्टिवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Collision with car, stolen Activa found
अंबाला। छावनी के इंदिरा चौक पर कार के टकराने के बाद गिरकर चोटिल हुई युवती से एक्टिवा चोरी की निकली। युवती की पुलिस को पूछताछ में बताया है कि यह एक्टिवा उसने 20 हजार रुपये में एक युवक से खरीदी थी। पुलिस अब युवक की तलाश में जुट गई है। अंबाला कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि 20 हजार रुपये में युवती ने जिस युवक से एक्टिवा ली थी, उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। दरअसल, 15 फरवरी को छावनी के इंदिरा चौक पर कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक्टिवा सवार तीन युवतियां चोटिल हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने एक्टिवा के नंबर को जांचा तो वो चोरी की पाई गई। पता चला कि यह एक्टिवा 28 जनवरी को अंबाला छावनी के सुभाष पार्क के पास से चोरी हुई थी। पुलिस ने एक्टिवा इंपाउंड कर ली है। हालांकि युवती से भी पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed