फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Coldest night of the season, people shivered at 4.5 degree temperature

Ambala News: सीजन की सबसे ठंडी रात, 4.5 डिग्री तापमान पर ठिठुरे लोग

Tue, 13 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 13 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Coldest night of the season, people shivered at 4.5 degree temperature
अंबाला में कोहरे और कडाके की ठंड में अपना बचाव करते हुए राजमार्ग से गुजरता बाइक सवार। संवाद - फोटो : credit
अंबाला सिटी। एक सप्ताह से ठंड का सितम जारी है। धूप निकलने के बावजूद कंपकंपी छूट रही है। ठंड के साथ घना कोहरा भी मुश्किलें बढ़ा रहा है। सोमवार को सुबह से शाम तक लोग ठंड से जूझते रहे। 11 जनवरी की रात अब तक सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान 24 घंटे में 1.0 डिग्री सेल्सियस गिरा है। इसी तरह अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 11 बजे तक ठंड ज्यादा बढ़ गई। शीतलहर चलने से लोग घरों और कार्यालयों में ठिठुरते रहे। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकलते ही लोग कार्यालयों से बाहर आ गए। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली, दोपहर 3 बजे के बाद ठंड फिर बढ़ गई। शाम को हाथ व पैर सुन्न होने जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाने के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिम शीत हवा चलने से रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं। इस दौरान राज्य में सुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध रह सकती है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति से शीत हवा चलने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सात दिनों का तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान
6 जनवरी 13.2 8.3

7 जनवरी 10.9 8.4
8 जनवरी 11.6 8.6
9 जनवरी 15.8 6.4
10 जनवरी 17.0 6.0

11 जनवरी 14.4 5.5
12 जनवरी 12.1 4.5

अंबाला में कोहरे और कडाके की ठंड में अपना बचाव करते हुए राजमार्ग से गुजरता बाइक सवार। संवाद

अंबाला में कोहरे और कडाके की ठंड में अपना बचाव करते हुए राजमार्ग से गुजरता बाइक सवार। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed