फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold wind will trouble you from 10 to 12 February

Ambala News: ठंडी हवा 10 से 12 फरवरी तक करेगी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cold wind will trouble you from 10 to 12 February
अंबाला सिटी। दो दिन से सुबह से शाम तक धूप निकल रही है। रविवार को भी धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा। शाम तक धूप निकलने से मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

दिन में धूप होने से दोपहर में गर्मी रही। अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में ठंडी हवा चलने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

माैसम 12 तक रह सकता है खुश्क
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में हवा में बदलाव आने की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि 10 से 12 फरवरी के दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना बन रही है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed