फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold wave wreaks havoc: Bone-chilling cold slows pace, coldest day on record

शीतलहर का सितम : हाड़ कंपाने वाली ठंड ने थामी रफ्तार, सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड

Thu, 01 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 01 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cold wave wreaks havoc: Bone-chilling cold slows pace, coldest day on record
बुधवार को अंबाला जागधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद
अंबाला सिटी। शीतलहर का सितम दिनभर जारी रहा। सर्दी के सीजन में पहली बार दिन में इतनी ठंड हुई। शीतलहर चलने के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड से दिनचर्या प्रभावित हो गई। बुधवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने से सुबह से ही तेज हवा चली। दिनभर धूप नहीं निकलने से अंधेरा छाया रहा। शाम होते ही घना कोहरा बढ़ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 2.5 डिग्री सेल्सियस गिरा, जबकि सामान्य तापमान से 4.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, इसके अलावा न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा, वहीं, जिले के राजकीय व निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश भी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


अगले तीन दिन ठंड बढ़ाएगी दिक्कत, शीतलहर चलने के आसार
मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक शीतलहर चलने से ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। शीतलहर चलने के साथ ही घना कोहरा छा सकता है, इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है। पिछले कई दिनों से ठंड ने इतना परेशान नहीं किया था। बुधवार को अचानक ज्यादा ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


अस्पताल में मरीजों की संख्या हुई कम, 11 बजे तक भी कम ही मरीज पहुंचे
सुबह से ही ठंड का इतना सितम रहा, जिससे जिला नागरिक अस्पताल में भी मरीज इलाज के लिए कम ही पहुंचे। सुबह से ही शीतलहर चली। इसका असर यह रहा है कि अस्पताल में मरीजों की संख्या कम रही, हालांकि बच्चों की ओपीडी में मरीज दोपहर तक पहुंचते रहे। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जमा हो जाती है। ठंड का असर होने से दवाई काउंटर भी खाली ही दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 जनवरी के दौरान शीतलहर से तापमान में गिरावट के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जनवरी तक परिवर्तनशील रह सकता है। 1 जनवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाई रह सकती है, इससे कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। 2 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है।

बुधवार को अंबाला जागधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

बुधवार को अंबाला जागधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

बुधवार को अंबाला जागधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

बुधवार को अंबाला जागधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

बुधवार को अंबाला जागधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

बुधवार को अंबाला जागधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed