फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold wave intensifies, dense fog expected today; orange alert issued

Ambala News: शीतलहर से बढ़ी ठंड, आज घना कोहरा छाने के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 07 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 07 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cold wave intensifies, dense fog expected today; orange alert issued
अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और वाहनों की लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मौसम की अचानक करवट से लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह से दोपहर तक शीतलहर ने बेहाल किया। हवा की गति भी तेज होने से ठिठुरनभरी ठंड रही। दोपहर में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत भी मिली, लेकिन शाम 4 बजे के बाद फिर मौसम ठंडा हो गया।
पिछले कई दिनों से तापमान कभी कम तो कभी बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव होने से लोगों को परेशानी हो रही है और बीमारियां भी चपेट में ले रही हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 7 जनवरी को भी शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसकेे लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

- घना कोहरा और शीतलहर चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 7 जनवरी तक घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरा छाने से ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। घना कोहरा और शीतलहर चलने को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुबह के समय घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे का ज्यादा असर रहता है। इसी तरह 12 जनवरी तक कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आगे ऐसे रह सकता है तापमान
- 7 जनवरी को बादल छाने के साथ घना कोहरा व शीतलहर चल सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- 8 जनवरी को सुबह व शाम को घना कोहरा छा सकता है। दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
- 9 जनवरी को सुबह व शाम को घना कोहरा छा सकता है। दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
- 10 जनवरी को सुबह व शाम को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रह सकता है।

अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और वाहनों की लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और वाहनों की लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और वाहनों की लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और वाहनों की लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और वाहनों की लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और वाहनों की लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed