फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold wave and fog reduced, mercury crossed 20 degrees

Ambala News: शीतलहर और कोहरा कम, पारा 20 डिग्री के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cold wave and fog reduced, mercury crossed 20 degrees
अंबाला सिटी। इस बार जनवरी माह में पिछले सर्दी के सीजन के मुकाबले ठंड कम पड़ रही है। दिसंबर के अंत और जनवरी माह के शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश से मौसम खराब तो रहा, मगर ठंड का असर नहीं बढ़ा। अब फिर तीन दिनों से तेज धूप खिलने से दिन और रात के तापमान बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप निकलने के साथ ही ठंडी हवा भी चली, जबकि बीते वर्ष 23 जनवरी को कड़ाके की ठंड होने से अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था। बीते वर्ष सर्दी के सीजन में कड़ाके की ठंड ने परेशान किया था। लगातार शीतलहर चलने से धूप नहीं निकली थी और बारिश नहीं होने से 24 जनवरी तक घने कोहरे ने परेशान किया था।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। इस दौरान अलसुबह और देर रात्रि कहीं-कहीं धुंध छाने की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed