फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cng-png base human crimitorium

संक्रमित शवों के दाह संस्कार के लिए स्थापित किए जाएंगे सीएनजी-पीएनजी बेस ह्यूमन क्रीमिटोरियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
cng-png base human crimitorium
कोरोना वायरस के विस्तार के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इसी वजह से राज्य सरकार ने संक्रमित शवों के दाह संस्कार की व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हर नगर निगम एरिया में सरकार ने ऐसे शवों के संस्कार के लिए सीएनजी/पीएनजी बेस ह्यूमन क्रीमिटोरियम स्थापित करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए चार एजेंसियों का चयन किया गया है। शमशान घाटों में भवन निर्माण के साथ मशीनों की सप्लाई और उन्हें स्थापित करने व टेस्टिंग का काम भी एजेंसियों को ही करना होगा। 45 दिन में ये क्रीमिटोरियम तैयार करने होंगे।
विज्ञापन

चिह्नित शमशानघाटों में इलेक्ट्रिक मशीनें लगाने का काम तुरंत शुरू हो इसके लिए सभी निकाय अधिकारियों को जरूरी आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। दरअसल राज्य सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि कोरोना संक्रमित शवों के दाह संस्कार का कहीं भी विरोध न हो। ऐसे मरीजों के दाह संस्कार में काफी दिक्कतें आ रही हैं। संस्कार के विरोध को लेकर पुलिस व लोगों में तीखी झड़पें हो रही हैं। अंबाला कैंट में भी ऐसी घटना हो चुकी है।
विज्ञापन

इन एजेंसियों को दी सरकार ने जिम्मेदारी : राज्य सरकार की ओर से ह्यूमन क्रीमिटोरियम निर्माण के लिए चार एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए अर्बन लोकल बॉडी डिपार्टमेंट की ओर से ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किया गया था। टेंडर के जरिये ही झारखंड की मैसर्ज बीरेंद्र कुुमार गुप्ता, मोहाली की मैसर्ज कांता इलेक्टिकल्स इंडिया लिमिटेड, अंबाला के बराड़ा की मैसर्ज राधिका इंटरप्राइेजेज और दिल्ली की मैसर्ज कंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल है। प्रत्येक ह्यूमन क्रीमिटोरियम के निर्माण के लिए रेट तय होने के बाद अब सभी नगर निगमों, नगर परिषदों व नगरपालिकाओं को ऐसे शमशानघाटों का चयन करने के आदेश दिए गए हैं जहां इन्हें जल्द स्थापित किया जा सके। सभी एजेंसियों को 45 दिन के भीतर इनका निर्माण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाह संस्कार से संक्रमण का खतरा : कोरोन संक्रमित शवों का लकड़ी से दाह संस्कार में संक्रमण का खतरा है। संस्कार करने वाले कर्मचारियों और पुजारी भी ऐसे शवों का संस्कार करवाने में कतराते हैं। चांदपुरा गांव में तो ग्रामीणों ने एक संदिग्ध मरीज के संस्कार पर कड़ा विरोध करते हुए पुलिस पर हमला कर दिया था। जान बचाने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग करनी पड़ी थी। इसके बाद 100 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। इनमें से कई लोग अभी जेल में बंद है। लेकिन सीएनजी से चलित मशीनों से संक्रमण का खतरा दूर हो जाएगा साथ ही लोगों को भी विरोध नहीं करना पड़ेगा। मशीन से प्रत्येक शव के संस्कार में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। जबकि लकड़ी से शव को जलाने में मशक्कत करनी पड़ती है।

कोरोना से दो लोगों की हो चुकी है मौत : अंबाला में कोरोना से अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि उपचार के दौरान दोनों मरीजों ने चंडीगढ़ में दम तोड़ा था। इसी वजह से इनके शवों का संस्कार भी वहीं कर दिया गया। इनमें एक बुजुर्ग कैंट की टिंबर मार्केट का था जबकि दूसरी बुुजुर्ग महिला सिटी के रत्नगढ़ की रहने वाली थी। यहां कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा 50 पार कर चुका है। हालांकि इनमें से ज्यादातर मरीज कोरोना को मात देकर तंदरुस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed