फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM's damage control, blames Congress for the defeat

Ambala News: सीएम का डैमेज कंट्रोल, हार का ठीकरा कांग्रेस के सिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
CM's damage control, blames Congress for the defeat
कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
अंबाला सिटी। शहर के हिसार रोड स्थित निजी पैलेस में भाजपा ने जिला की चारों विधानसभाओं का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में पहुंचने से पहले सीएम ने परिवहन राज्य मंत्री के साथ भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक सेक्टर नौ स्थित भाजपा कार्यालय में ली। जहां पर लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा की। दोनों ही कार्यक्रमों में सीएम कार्यकर्ताओं के बीच डैमेज कंट्रोल करते नजर आए। यहां एक तरफ तो वह कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए उनका मनोबल बढ़ाते दिखे, तो वहीं दूसरी तरफ हार के कारण मायूस कार्यकर्ताओं को यह भी बता दिया कि यह हार कांग्रेस के दुष्प्रचार के कारण हुई है।
विज्ञापन

यहां सीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि अब विधानसभा चुनावों में तीन महीने से भी कम समय रह गया है। ऐसे में कार्यकर्ता पुरानी कमियों में सुधार करते हुए कमर कस लें। सीएम का अंबाला में कार्यकर्ताओं के साथ दो बैठक करने के पीछे एक ही उद्देश्य दिखा कि जिस प्रकार से लोकसभा चुनावों में भाजपा को हार मिली है, उसके कारण कार्यकर्ताओं का हौंसला गिर न जाए। वहीं कुछ दिन पूर्व भाजपा की ओर से आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव की कमियों को लेकर पदाधिकारी ही आपस में एक दूसरे पर मनमानी के आरोप लगाते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें परिवहन राज्यमंत्री और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी देखने को मिली थी। ऐसे में अंबाला में सीएम की ओर से विशेष बैठक करना इसी बात का डैमेज कंट्रोल माना जा रहा है। वहीं, परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ता अपनी पूरी सामर्थ्य से चुनाव की तैयारियां करें। वहीं इस दौरान मंच पर बंतो कटारिया भी दिखीं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की वह सराहनीय है। विस चुनावों में इससे भी अधिक मेहनत करनी होगी।
इस दौरान जिला प्रभारी धर्मबीर मिर्जापुर, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, पार्षद संदीप सचदेवा, पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, जगमोहन लाल कुमार, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता और कर्म सिंह, रितेश गोयल सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जिला और मंडलों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख तथा बूथों के अध्यक्षों के अलावा त्रिदेव और भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने फैलाया झूठ : सीएम
सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान मंच से एक-एक लाख रुपये देने और 8500 रुपये खटा-खट खटा-खट देने जैसे झूठे लोकलुभावन वादे किए और संविधान की कॉपी हाथ में लेकर यह झूठ फैलाया कि अगर भाजपा 400 सीटें ले गई तो प्रधानमंत्री संविधान और आरक्षण को खत्म कर देंगे।
कार्यकर्ताओं को दिए तीन मंत्र
लोकसभा चुनाव में हार पर नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कहा कि बूथ स्तर पर जो कमियां है उन्हें दूर करें और विधानसभा चुनावाें से पहले अपने 100 दिन का लक्ष्य बना लें।

सीएम ने कहा कि किसी के बारे में भी नकारात्मक विचार प्रकट न करें।
निचले स्तर पर सुधार की जरूरत है, इसके लिए भी अपने अपने बूथों पर योजना बनाएं।
कार्यकर्ताओं ने लगाए अधिकारियों पर आरोप
सम्मेलन के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए समाधान शिविर शुरू कराएं हैं। इनमें अधिकारी सुबह दो घंटे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें हल करने का काम करेंगे। इस बात के समाप्त होते ही साहा से आए भाजपा कार्यकर्ता शानाराम ने सीएम से गुहार लगाई कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। इस पर सीएम ने कार्यकर्ता से कहा कि वे बात मनवाने के भी तरीके होते है। वे उनके कान में भी इस प्रकार की बातें कह सकते हैं। साहा से आए शाना राम ने बताया कि उनके क्षेत्र में रहने वाले एक युवा को यमुनानगर पुलिस की सीआईए टू ने गिरफ्तार किया है और उसके साथ बहुत ही बुरा व्यवहार किया है। शाना ने कहा कि पुलिस ने युवा पर झूठा केस बनाकर उसे गिरफ्तार किया है। एसपी यमुनानगर को गुहार लगाने के बाद भी मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed