फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CMO arrived for inspection at Cantonment Civil Hospital late at night

Ambala News: देररात छावनी नागरिक अस्पताल में निरीक्षण पर पहुंचे सीएमओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
CMO arrived for inspection at Cantonment Civil Hospital late at night
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में शनिवार देररात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने औचक निरीक्षण किया। डॉक्टरों की टीम के साथ सीएमओ ने इमरजेंसी, ओपीडी व आईपीडी ब्लॉक का जायजा लिया। इस दौरान इमरजेंसी में एक मरीज को बैड न मिलने की शिकायत मिली तो तुरंत सीएमओ ने डॉक्टर व संबंधित स्टाफ को बोलकर बैड दिलवाया। हालांकि इस निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी बिना वर्दी के मिले तो उन्हें भी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही जो कुछ छोटी-मोटी कमियां पाई गई उन्हें तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के साथ-साथ सभी चिकित्सा अधिकारी व नर्सिंग ऑफिसर के अलावा अन्य स्टाफ को चेताया। कहा कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की अगर कोई भी लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ प्रशासनिक सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, निरीक्षण की भनक लगते ही स्टाफ में हलचल मच गई। इस मौके पर आईएमओ डॉ. मुकेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------


हरियाणा सरकार की हिदायतें मिली है कि देररात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच सरकारी अस्पतालों में औचक निरीक्षण करें। इन्हीं आदेशों का पालन करते हुए अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। कुछ खामियां मिली है उसे दुरुस्त करने के लिए बोला गया है। एक मरीज को बैड नहीं मिल रहा था वो भी दिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, अंबाला
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed