{"_id":"69a27a730f6d6d94cb093d4b","slug":"cm-nayab-singh-saini-visited-the-house-of-minister-anil-vij-to-inquire-about-his-health-in-ambala-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला में CM नायब सिंह सैनी ने मंत्री अनिल विज के घर जाकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अंबाला में CM नायब सिंह सैनी ने मंत्री अनिल विज के घर जाकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Sat, 28 Feb 2026 10:47 AM IST
Naveen
एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा
Published by: Naveen
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:47 AM IST
सार
हरियाणा के मंत्री अनिल विज कुछ समय पहले घर में वॉशरूम में गिरने से चोटिल हुए थे, जिसके कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाया और बेड रेस्ट की सलाह दी है।
विज्ञापन
CM नायब सिंह सैनी ने मंत्री अनिल विज के घर जाकर जाना हालचाल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला छावनी स्थित ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचकर उनकी सेहत का हालचाल जाना और जल्दी ठीक होने की कामना की। अनिल विज हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसमें पैर में फ्रैक्चर और अन्य असुविधाओं के कारण उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर मंत्री अनिल विज, उनके भाई राजिंदर विज और कपिल विज ने मुख्यमंत्री का शॉल भेंट कर आदरपूर्वक स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने विज की तबीयत के बारे में विस्तार से पूछताछ की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि अनिल विज कुछ समय पहले घर में वॉशरूम में गिरने से चोटिल हुए थे, जिसके कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाया और बेड रेस्ट की सलाह दी है।
विज्ञापन
#WATCH | Ambala | Haryana CM Nayab Singh Saini visited the residence of Haryana Minister Anil Vij to inquire about his health and wished him a speedy recovery. On this occasion, Energy Minister Anil Vij, his brother Rajinder Vij and Kapil Vij respectfully welcomed the Chief… pic.twitter.com/v4NwIUqN9c
— ANI (@ANI) February 28, 2026
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के कैबिनेट में अनिल विज लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने विज को राजनीतिक मार्गदर्शक के रूप में भी याद किया और उनकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।