फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM Manohar will participate in three programs of Ambala

अंबाला के तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे CM मनोहर: प्रशासनिक अमला कार्यों में जुटा, इस तरह रहेगा शेड्यूल

Sat, 11 Mar 2023 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 Mar 2023 11:57 AM IST
सार

अंबाला में सीएम सायं के छह बजे के आसपास आएंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम रात्रि के समय अंबाला शहर के पुलिस आफिसर्स इंस्टीट्यूट में शयन करेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे हिसार के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
CM Manohar will participate in three programs of Ambala
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को अंबाला में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम सायं के छह बजे के आसपास आएंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम रात्रि के समय अंबाला शहर के पुलिस आफिसर्स इंस्टीट्यूट में शयन करेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे हिसार के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अंबाला में आने से पहले पूरा प्रशासनिक अमला कार्यों में जुटा रहा। जहां सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य हुआ वहीं अन्य व्यवस्था करने में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी जुटे रहे। वहीं उपायुक्त सहित विधायक ने एक बार फिर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इससे कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोई गडबड़ी न हो।
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम का यह रहेगा शेड्यूल

  • मुख्यमंत्री शाम 6 बजे मोटर मार्केट अंबाला शहर स्थित श्री विजय इंद्रदीन समाधि मंदिर की विजिट करेंगे।
  • सायं 6.30 बजे सेक्टर 23 अंबाला शहर, नजदीक दीन दयाल उपाध्याय चौक और सेक्टर 9-10 डिवाईडिंग चौक के नजदीक नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके बाद सीएम रात 8.30 बजे आल इंडिया कश्यप राजपूत सभा देवीनगर द्वारा आयोजित विशाल वार्षिक मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

सांसद और विधायक दिन में राजपूत छात्रावास में हॉल का करेंगे शिलान्यास
वहीं दूसरी ओर करीब 2 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले राजपूत छात्रावास के हॉल का शिलान्यास करेंगे। यह शिलान्यास अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया व सिटी विधायक असीम गोयल द्वारा किया जाएगा। जहां पर वह भूमि पूजन में भाग लेंगे। इस मौके पर राजपूत छात्रावास संस्था के प्रधान सत्यपाल चौहान व उपप्रधान जय सिंह राणा ने बताया कि बीते लंबे समय से राजपूत छात्रावास में बनाए जाने वाले मेन हॉल का यह कार्य लंबित चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed