{"_id":"679faa8d4d05e1dab00ed98e","slug":"clouds-and-wind-in-the-morning-cold-sunshine-during-the-day-ambala-news-c-36-1-amb1003-137003-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुबह बादल और हवा से ठंड, दिन में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सुबह बादल और हवा से ठंड, दिन में खिली धूप
विज्ञापन
सुबह के समय काम पर जाते श्रमिक यह दृश्य छावनी के नन्हेडा ओवर ब्रिज का है ।
अंबाला सिटी। सुबह 11 बजे तक बादल छाने और हवा चलने से ठंड रही। 11 बजे के बाद धूप निकलने के मौसम सुहावना हो गया। शाम तक धूप खिली रही। दो दिनों से सुबह और शाम को धुंध छा रही है।
इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार-रविवार रात में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी रिकाॅर्ड की गई। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन से पांच फरवरी तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने व धुंध छाने की संभावना हैं। तीन फरवरी को सुबह धुंध छाने के आसार हैं। इसी तरह कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है और कई स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।
पांच फरवरी तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 5 फरवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव के आसार हैं। इससे कहीं-कहीं अलसुबह धुंध आने की संभावना है, लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तीन रात्रि से पांच फरवरी के दौरान हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना है।