{"_id":"6a0784360109a0379307c859","slug":"closed-oxygen-plants-will-become-lifesaving-patients-will-get-relief-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163263-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संजीवनी बनेंगे बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संजीवनी बनेंगे बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट, मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट में पहुंचा बूस्टर: संवाद
अंबाला। कोरोना महामारी के दौरान जिले के नागरिक अस्पतालों में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से बंद पड़े जिले के छह प्लांटों में से अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में लगे प्लांट को सबसे पहले चालू करने का निर्णय लिया है।
इस प्लांट के साथ बूस्टर भी लगाने की तैयारी की जा रही है। करीब 20 लाख की लागत से लगने वाले इस बूस्टर की मदद से प्लांट द्वारा तैयार ऑक्सीजन को उच्च दबाव के साथ अस्पताल के सिलिंडरों में भरा जा सकेगा। कैंट के नागरिक अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट के बूस्टर के लिए अलग से शेड लगाकर निर्माण कार्य किया गया है। बूस्टर लगाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है।
निजी वेंडरों पर ऑक्सीजन सिलिंडर की निर्भरता होगी खत्म : नागरिक अस्पतालों में मरीजों के बेड पर तो ऑक्सीजन की सप्लाई सीधा होती है इसके अलावा रेफर होने वाले मरीज व एक से दूसरी जगह मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट के जरिये ले जाने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडरों की जरूरत होती है।
विज्ञापन
अभी तक विभाग इन सिलिंडर को निजी वेंडर के जरिये उपलब्ध करवाता था और उसका भुगतान कर रहा है इसमें न केवल समय बर्बाद होता था बल्कि सरकारी बजट भी खर्च होता था। ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने पर अब विभाग को बाहर से सिलिंडर नहीं खरीदने होंगे। संवाद