फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Clerks shouted slogans wearing black clothes

Ambala News: लिपिकों ने काले कपड़े पहनकर की नारेबाजी

Sun, 06 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 06 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Clerks shouted slogans wearing black clothes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सीएडब्लूएस भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले लिपिकीय वर्ग कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी रहा। लिपिकों ने काले रंग के कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।
करीब एक महीना बीत जाने के बावजूद भी हरियाणा सरकार ने लिपिकीय वर्ग की मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे पूर्व में संगठन की ओर से थाली बजाओ व पुतला दहन के पश्चात शनिवार को काला दिवस मनाया गया। सीएडब्लूएस के अंबाला जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, सुरिंद्र व विशाल ने बताया शनिवार को सुमित कुमार, पूजा, शिवांस वशिष्ठ, भजन सिंह, शिव कुमार भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुमित ने कहा कि सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैये ने लिपिकीय वर्ग को हड़ताल करने के लिए मजबूर किया है। सरकार लिपिकीय वर्ग के हकों की काफी वर्षों से अनदेखी करती आई है। मांगों को हर राजनैतिक दल ने हर बार मात्र घोषणापत्र तक ही सीमित रखा। लिपिक कई वर्षों से मात्र आश्वासन के भरोसे काम करते आए हैं। सभी सरकारें उनकी अनदेखी करती आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed