फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleaning will be done at night, markets will be sparkling clean in the morning

Ambala News: रात में होगी सफाई, सुबह चकाचक मिलेंगे बाजार

Fri, 07 Jun 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 07 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Cleaning will be done at night, markets will be sparkling clean in the morning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के मुख्य बाजारों में रात में साफ-सफाई करवाने के लिए निगम ठेका देगा। निगम इसके लिए जल्द निविदा लगाएगा। रात में सफाई के लिए करीब सवा तीन करोड़ का बजट रखा गया है। यह निविदा दो वर्ष के लिए लगाई जाएगी। निविदा होने के बाद रात में बाजारों की सफाई हो सकेगी।
शहर में बलदेव नगर, कालका चौक, जगाधरी गेट क्षेत्र, विकास विहार, कपड़ा मार्केट, मानव चौक, सेक्टरों में वाणिज्यिक मुख्य बाजार पड़ते हैं। इनमें से कई बाजार देर रात तक खुले रहते हैं। जिससे बाजारों में शाम के बाद गंदगी फैल जाती है और जब सुबह बाजार में शोरूम संचालक और दुकानदार आते हैं तो उनको सफाई नहीं मिलती, इसलिए अब रात में सफाई के लिए कर्मचारी कार्य करेंगे।
विज्ञापन

बीते महीनों में नगर निगम की हाउस बैठक हुई हैं। इन हाउस बैठक में पार्षदों ने भी मुख्य बाजारों में सफाई का मुद्दा उठाया था ताकि सुबह बाजार चकाचक मिल सकें। पार्षदों का कहना था कि दुकानदारों की मांग है कि रात में सफाई की जाए ताकि सुबह उनको बाजारों में सफाई मिले। वहीं, अब इस प्रोजेक्ट को लेकर कार्यवाही चल रही है। जल्द ही निविदा लगाई जाएगी, वहीं, निगम कर्मचारी सुबह बाजारों में सफाई करते हैं, जिससे कई जगह तो सुबह 10 बजे तक भी यह कार्य चलता रहता है। रात में कर्मचारी बाजार बंद होने पर सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में मुख्य बाजारों में सेक्टर-1, 7, 8, 9 और 10 के बाजार शामिल हैं। इसके साथ ही कपड़ा मार्केट का एरिया भी काफी बड़ा है। कपड़ा मार्केट में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से लोग खरीददारी के लिए पहुंचते हैं और ट्रक भी दिनभर सामान लेकर आते रहते हैं। जिससे शाम तक सड़कों व बाजारों में सफाई करने के लिए आवश्यकता हो जाती है। ठेका होने पर एजेंसी कर्मचारी रात में बाजारों की सफाई करेंगे।

करीब सवा तीन करोड़ की लागत से रात में शहर के बाजारों की सफाई को लेकर निविदा जारी की जानी है। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। यह कार्य एजेंसी को दो वर्ष के लिए दिया जाएगा। जिससे रात में शहर के मुख्य बाजारों की साफ-सफाई करवाई जाएगी। -डॉ. संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed