फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleaning of drains has started, 17 lakhs will be spent

Ambala News: नालों की सफाई शुरू 17 लाख होंगे खर्च

Thu, 12 Jun 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains has started, 17 lakhs will be spent
अंबाला छावनी में कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन गुडगुडिया नाले की सफाई करते कर्मचारी। संवाद
अंबाला। मानसून से पहले कैंटोनमेंट बोर्ड तैयारी में जुट गया है। बोर्ड क्षेत्र के अधीन नाले और नालियों की सफाई के लिए काम शुरू हो गया है। अभी प्रमुख नालों की सफाई का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड ने 17 लाख रुपये की निविदा जारी करके तुरंत प्रभाव से काम शुरू करा दिया है, जिससे कि बोर्ड क्षेत्र से पानी की निकासी सुचारु ढंग से हो सके।
टीम कर रही निगरानी : बोर्ड के अधीन तीन प्रमुख नाले हैं। इनमें पहला बड़ा और प्रमुख गुड़गुड़िया नाला है जो अंबाला छावनी से भी पानी निकासी का एक साधन है।
विज्ञापन

इस नाले की सफाई युद्धस्तर पर जारी है। नाले के अंतिम छोर को बोर्ड द्वारा साफ करवाया जा रहा है। इस कार्य में पोकलेन मशीन की मदद ली जा रही है। इसके अलावा दो अन्य गंदा नाला और एमडीएफ नाले की सफाई को लेकर भी कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। वहीं चल रहे कार्य की रोजाना टीम की ओर से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद से किया संपर्क : बोर्ड अधिकारियों ने नगर परिषद के अधिकारियों से भी मंत्रणा की है, जिससे कि पानी की निकासी सुचारु ढंग से हो सके। इस संबंध में नगर परिषद से जुड़े नालों के लिए भी रूपरेखा तैयार की। इसमें दो नाले सबसे प्रमुख है जोकि सप्लाई चौक से गांधी मार्केट की तरफ और गोल चक्कर से बंगलो क्षेत्र की तरफ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed