{"_id":"666238836249a194d908e0a4","slug":"cleaning-of-drains-has-not-started-waterlogging-will-occur-ambala-news-c-36-1-amb1003-124159-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नहीं शुरू हुई नालों की सफाई, होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नहीं शुरू हुई नालों की सफाई, होगा जलभराव
Fri, 07 Jun 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अंबाला में नालों की सफाई न शुरू होने को लेकर अंबाला शहर नगर निगम डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने नगर निगम को फिर से चेताया है। डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि पिछले साल 19 जून को नालों को सफाई शुरू हुई थी, जोकि बहुत देरी से थी, जिसके कारण अंबाला को बाढ़ का सामना करना पड़ा था और अंबाला की जनता, अंबाला के व्यापारी सभी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था।
इस बार भी वीरवार को तक भी नालों की सफाई शुरू नहीं हुई। वह 10 दिन पहले ही इस मुद्दे को उठा चुके है, लेकिन अधिकारियों ने कोई गौर नहीं किया। अभी तक सफाई शुरू नहीं हुई। मेहता ने कहा कि इस बार ठेका बड़े नालों का दिया गया है, जिसका वर्कऑर्डर भी हो चुका है। इसमें छोटे नालों की कोई सुध नहीं ली जा रही।
इससे अंदेशा है कि अंबाला को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बड़े नालों के साथ छोटे नालों की सफाई भी होनी चाहिए। छोटे नालों की सफाई का बोझ नगर निगम कर्मचारियों पर डाला जा रहा है, जबकि कर्मचारियों की संख्या पहले ही बहुत कम है। कर्मचारियों के पास काम ज्यादा है, इसलिए कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ डालकर जनता को संकट में न डाला जाए।