फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleaning is going on slowly, this is how the city will drown

Ambala News: धीमा चल रही सफाई, ऐसे डूबेगा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cleaning is going on slowly, this is how the city will drown
शहर जंडली में नगर निगम टीम की ओर से की जा रही सफाई। निगम
अंबाला सिटी। वर्ष 2023 में आई बाढ़ के बाद नगर निगम ने सबक नहीं लिया। यही नहीं 2024 में भी ज्यादा बारिश से जलभराव के कारण लोगों को सामना करना पड़ा। लोगों के घरों का सामान तक खराब हो गया, लेकिन अभी भी निगम की ओर से सफाई कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही।
विज्ञापन

जून माह के अंत में मानसून सक्रिय होने से बरसाती सीजन शुरू होने की संभावना है। इस लिहाज से शहर में सफाई कार्य अभी लगातार तेजी से करने की जरूरत है। अभी तक निगम की कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई कि शहर के निचले इलाकों में जलभराव से कैसे निपटा जाएगा।
विज्ञापन

पूरे साल नहीं होती सफाई
दरअसल, बरसाती सीजन के दौरान ही निगम को शहर के नालों और ड्रेन की सफाई की याद आती है, जबकि पूरे साल में सफाई कार्य नहीं किया जाता। सफाई कार्य के लिए निविदा भी तब लगाई जाती है, जब बरसाती सीजन के आने में कुछ ही समय रह जाता है। इसके बाद भी धरातल पर सही तरीके से सफाई कार्य नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो--20
कोट्स
शहर में नालों की सफाई पूरे साल होनी चाहिए। अभी तक लक्ष्मी नगर क्षेत्र का नाला गंदगी से भरा है। इसकी सफाई नहीं की गई है। शहर में नालों को अंडरग्राउंड करना चाहिए, जिससे कि कूड़ा करकट उनके अंदर न जा सके।
अशोक गोयल, स्थानीय निवासी।
फोटो--19
कोट्स
सेक्टर-9 में टीपीएस पर मोटर क्षमता बढ़ा दी गई है। पाइपलाइन भी पानी की निकासी के लिए दबाई जा रही है। इसको लेकर कार्य चल रहा है। इस बार सेक्टरवासियों को बरसाती सीजन में जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।

सुरेंद्र मोहन शर्मा, स्थानीय निवासी।
सफाई के लिए खुद कर रहे संपर्क
नगर निगम मेयर सैलजा सचदेवा प्रतिनिधि और मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने बताया कि 2023 में प्राकृतिक आपदा की वजह से बाढ़ आई थी। निगम को इस बाढ़ से सबक लेना चाहिए था, मगर इसके बाद भी कोई ठोस योजना नहीं बनाई। इस वजह से 2024 में भी जलभराव के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा। उस दौरान नगर निगम, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें और रेलवे का आपसी तालमेल नहीं था। इस बार वह सभी विभागों से वह खुद तालमेल कर रहे हैं। शहर के नालों और ड्रेन में सफाई कार्य चल रहा है। पिछले दो महीने में काफी कार्य निगम ने किया है। रेलवे और सिंचाई विभाग ने भी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed