{"_id":"68efe39a7017a4a976005d71","slug":"class-11-student-goes-missing-family-appeals-for-help-ambala-news-c-36-1-amb1001-151489-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लापता हुई 11 वीं कक्षा की छात्रा, परिजनों ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लापता हुई 11 वीं कक्षा की छात्रा, परिजनों ने लगाई गुहार
Wed, 15 Oct 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बराड़ा के कंबासा गांव से 6 अक्तूबर को लापता हुई 11 वीं कक्षा की छात्रा 9 दिन बीतने के बाद भी वापिस घर नहीं आई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एसपी अजीत सिंह शेखावत से मदद की गुहार लगाई है। परिजन बुधवार को पंचायत सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने बच्ची से संबंधित जानकारी एसपी के समक्ष रखी।
छात्रा के पिता अंकुश ने बताया कि उनकी बेटी 6 अक्तूबर को स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन इसके बाद वापिस नहीं आई। जब गांव में लगे कैमरों की छानबीन की गई तो इसमें भी फुटेज के साथ छेड़छाड़ पाई गई। इस संबंध में उन्होंने गांव के तीन युवकों पर शक जताया है और उनके नाम एसपी को लिखित में दिए हैं ताकि जांच-पड़ताल हो सके। अंकुश ने बताया कि उनकी बेटी को लापता हुए 9 दिन का समय बीत गया है, लेकिन पुलिस अभी तक उनकी बेटी को नहीं ढूंढ पाई है।
एसपी अंबाला अजीत सिंह, शेखावत ने कहा कि कंबासा गांव के कुछ लोग उनसे मिले थे। उन्होंने 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के लापता होने की जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने तीन व्यक्तियों पर भी शक जाहिर किया है। इसकी जांच की जिम्मेदारी सीआईए को सौंपी गई है ताकि छात्रा सकुशल परिजनों तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
,