फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Clash between Deputy Mayor and Councilor on development of sectors

Ambala News: सेक्टरों के विकास पर डिप्टी मेयर, पार्षद में ठनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Clash between Deputy Mayor and Councilor on development of sectors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। फाइनेंस एवं कांट्रेक्टस कमेटी की बुधवार को निगम कार्यालय में पहली बैठक हो गई। महज 15 मिनट में ही कमेटी ने सेक्टरों के दोनों विकास कार्यों पर सर्वसम्मति से मोहर लगा दी। इस पर डिप्टी मेयर राजेश मेहता और पार्षद हितेश जैन में बहस हो गई। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने मामला शांत कराया।
बैठक की अध्यक्षता कमेटी की अध्यक्ष मेयर शक्ति रानी शर्मा ने की। बैठक में जैसे ही निगम अधिकारियों ने सेक्टरों में सीवरेज क्लीनिंग एवं रखरखाव और टीपीसी अपग्रेडेशन का एजेंडा रखा तो डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने सेक्टरों में ही पांच करोड़ रुपये खर्च करने सवाल खड़े कर दिए। मेहता ने कहा कि सेक्टरों के अलावा शहर के बाकी एरिया में भी बाढ़ के कारण दिक्कत आई। मगर निगम अधिकारियों ने उन एरिया की कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन

इस पर पार्षद हितेश जैन ने एतराज जताया। जैन ने सेक्टरों में विकास कार्य करने पर अपनी बात रखी, इसको लेकर डिप्टी मेयर मेहता व पार्षद हितेश जैन में बहस भी हो गई। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत किया। आखिर में सेक्टर-8, 9 एवं हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 में स्ट्राम वाटर लाइन की सफाई एवं मरम्मत कार्य और सभी टीपीएस सेक्टर-8, 9, 10 और सेक्टर-1, जेल भूमि और टीपीएस दीन दयाल उपाध्याय चौक के संचालन और रखरखाव के लिए कमेटी ने सर्वसम्मति से अप्रूवल दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरों में स्ट्राम वाटर लाइन की सफाई एवं मरम्मत कार्य के लिए निगम ने 2 करोड़ 49 लाख रुपये और टीपीएस के अपग्रेडेशन, संचालन और रखरखाव के लिए 2 करोड़ 23 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। निगम एक्सईएन एलसी चौहान ने बताया कि फाइनेंस कमेटी ने दोनों प्रोजेक्ट को अप्रूव कर दिया है।
अब टेक्निकल कमेटी की अप्रूवल के बाद टेंडर लगाया जाएगा। एक से डेढ़ महीने में कार्य शुरू किया जाएगा। टीपीसी का संचालन व रखरखाव एजेंसी दो साल के लिए करेगी। बता दें कि सेक्टरों में बने टीपीसी करीब 12 से 15 वर्ष पुराने हैं। जिससे सेक्टरों में बरसाती पानी की निकासी में दिक्कत आती है। इन टीपीसी की क्षमता भी कम हो गई है।
बिना फाइनेंस कमेटी के अप्रूव हुए कार्यों की सूची मांगी
डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि शहर के बलदेव नगर, जग्गी काॅलोनी, मनमोहन नगर के विकास पर कोई बात नहीं की गई। जोगीवाड़ा के स्ट्राम वाटर का प्रोजेक्ट भी अगली बैठक में रखें। उन्होंने निगम में बिना फाइनेंस कमेटी के अप्रूव हुए कार्यों की सूची भी मांगी। वहीं मेयर शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि दूसरे क्षेत्र के भी एस्टीमेट तैयार करवाए जाएंगे और कार्य भी करवाया जाएगा। सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा ने भी कहा कि बैठक में रखे जाने वाले मुद्दों पर कार्य होने चाहिए।
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
पार्षद हितेश जैन ने कहा कि नगर निगम में स्टाफ कर्मचारियों की कमी है। इनको पूरा किया जाए। इस पर मेयर शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसके साथ ही शहर में बेसहारा पशुओं व कुत्तों की समस्या भी रखी गई। इस पर निगम आयुक्त संगीता तेतरवाल ने कहा कि निगम गोशाला बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है, जल्द ही इस समस्या का हल किया जाएगा।
पहले किसी विशेष के साथ बैठकर ही बजट पास हो जाते थे : मेयर
मेयर शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि सेक्टरों में क्लीनिंग व रखरखाव और टीपीसी अपग्रेड करने का एजेंडा कमेटी में रखा गया। इन टीपीसी की क्षमता कम हो गई थी। इनको अपग्रेड किया जाना जरूरी था, क्योंकि सेक्टरों में जलभराव हो जाता है। यह दोनों मुद्दे सर्वसम्मति से पास हो गए। अब फाइनेंस कमेटी की अप्रूवल के बिना 50 लाख से ऊपर के कार्य नहीं होंगे, इसलिए निगम अधिकारियों को मजबूरी में यह बैठक बुलानी पड़ी। पहले किसी विशेष के साथ बैठकर अधिकारी बैठक कर लेते थे और बजट पास भी जाते थे।

सेक्टरों से दूर होगी पानी निकासी की समस्या : हितेश जैन

भाजपा पार्षद व निगम की वित्तीय कमेटी के सदस्य हितेश जैन ने बताया कि हुडा सेक्टरों के अंदर पानी की निकासी की समस्या काफी समय से चल रही थी। बरसाती मौसम में जलभराव हो जाने से आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन संवाद कार्यक्रम के तहत अंबाला शहर में आए थे और वहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने वार्ड के अधीन आने वाले सेक्टरों की पानी निकासी की समस्या व सीवरेज की सफाई की समस्या को रखा था। इसके बाद शहर विधायक असीम गोयल ने मुख्यमंत्री से इस समस्या को लेकर संक्षिप्त में बात रखी और सिर्फ उनके वार्ड के सेक्टर नहीं बल्कि शहर के सभी सेक्टर 8, 9, 10, की पानी की निकासी व सेक्टर 8, 9, 10, व सेक्टर-1 की टीपीएस को अपग्रेड करने एवं सेक्टर 7, 8 और 9 के सीवरेज की सफाई के बारे में बात रखी थी। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को इन कार्यों का एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed